घनसाली- Weather: गेंवाली में आकाशीय बिजली का कहर, महिला और युवती बेहोश

भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गांव गेंवाली में गुरुवार दोपहर अचानक गिरी आकाशीय बिजली ने दहशत फैला दी। घटना से खेतों में काम कर रही एक महिला और एक युवती बेहोश हो गईं, जबकि छानियों में बिजली गिरने से बड़ी संख्या में भेड़-बकरियों के हताहत होने की सूचना है।

ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी ने बताया कि गांव निवासी रूपा देवी पत्नी जयवीर सिंह (25 वर्ष) और बबीता पुत्री शेर सिंह (23 वर्ष) दोपहर के समय खेतों में आलू रोपण का कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से दोनों महिलाएं बेहोश हो गईं। घटना के बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को डंडी-कंडी के सहारे अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव की छानियों के पास भी बिजली गिरने की सूचना है, जिससे वहां मौजूद कई भेड़-बकरियों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

और पढ़े  उत्तराखंड: नौकरशाही में पदोन्नति के बाद होंगे बड़े बदलाव, आरके सुधांशु और एल फैनई बनेंगे अपर मुख्य सचिव
  • Related Posts

    CM योगी की मां पंचतत्व में विलीन: अंतिम परिक्रमा कर भावुक होकर मां को किया नमन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे बेटों शैलेंद्र और…

    मां को अंतिम विदाई: पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावुक हुए CM योगी, कंधा देकर घर से अर्थी लेकर निकले

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पंचुर गांव से माता सावित्री देवी की शव यात्रा के साथ लक्ष्मणझूल कांडी सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। इससे…