जेन-जी डाकघर- युवाओं तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए डाक विभाग की उत्तराखंड में नई पहल, ये सुविधाएं मिलेंगी

Spread the love

 

त्तराखंड में डाक विभाग ने युवाओं तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में जेन-जी डाकघर खोलने की तैयारी है। इन डाकघरों में युवाओं की सुविधाओं को ध्यान में रख सेवाएं दी जाएंगी।

इस पहल के जरिए डाकघर को पूरी तरह से अपग्रेड किया जाएगा जिससे युवा आकर्षित हों। जेन-जी डाकघरों में वाई-फाई सुविधा, कॉफी शाॅप जैसी व्यवस्था और आधुनिक इंटीरियर शामिल किया जाएगा। इस नए मॉडल के तहत डाकघर कॉलेज परिसरों में स्थापित किए जाएंगे जिससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं से जुड़ सकें।

डाकघर के अधिकारियों के अनुसार डाकघर यदि छात्रों के पास पहुंचेगा तो वे इसकी सेवाओं को बेहतर समझ सकेंगे। साथ ही जेन-जी को इंटर्नशिप के अवसर भी दिए जाएंगे और डाकघर की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। जेन-जी डाकघर शुरू करने का उद्देश्य डाकघर और उसकी सेवाओं को युवाओं के लिए सहज और आकर्षक बनाना है। यह एक नया नवाचार कॉन्सेप्ट है। 

पौड़ी-नैनीताल से होगी शुरुआत

इस नई पहल के पहले चरण की शुरुआत पौड़ी और नैनीताल के शैक्षणिक संस्थानों से की जाएगी। इन दोनों स्थानों पर जेन-जी फ्रैंडली डाकघर चलाए जाएंगे। दूसरे चरण में देहरादून और उसके बाद अन्य स्थानों पर भी जेन-जी डाकघर खोले जाएंगे।

जेन-जी डाकघर एक नया कॉन्सेप्ट है। हालांकि इसकी शुरुआत दिल्ली में हो चुकी है। यह पोस्ट ऑफिस कॉलेज में खोले जाएंगे जहां ज्यादा युवा होते हैं। जिससे हम युवाओं को डाकघर से जोड़ सकें। हम डाकघर को जेन-जी तक लेकर जाएंगे। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। – अनुसुया प्रसाद चमोला, निदेशक, मुख्य डाकघर


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- आंदोलनरत दिव्यांग छात्रों का प्रदर्शन खत्म, लिखित आश्वासन का अध्ययन करने के बाद माने
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love