उत्तराखंड Weather: इस साल भी नवंबर में नहीं हुई बारिश, महीनेभर पहाड़ से मैदान तक सूखी ठंड ने किया परेशान

 

उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में इस साल भी नवंबर में बारिश नहीं हुई। इसके चलते सूखी ठंड ने मैदान से लेकर पहाड़ तक खूब परेशान किया। जबकि आने वाले दिनों में भी अभी फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं।

आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेशभर में नवंबर में सामान्य रूप से 5.9 एमएम बारिश होती है। जबकि चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में ही महीने के शुरुआती दिनों में हल्की बारिश हुई। अन्य जिलों में तो बारिश का आंकड़ा शून्य रहा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न के चलते इस साल भी बारिश नहीं हुई। 10 साल के आंकड़ों की बात करें तो साल 2024 से पहले 2021 और 2016 में नवंबर में बारिश नहीं हुई थी। यही वजह है कि मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भी सामान्य तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है।

शुक्रवार के तापमान की बात करें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 8.7 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा। आने वाले दिनों की बात करें तो चार दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। पहाड़ों में पाला तो मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा सुबह-शाम ठंड का एहसास करा रहा है।

और पढ़े  उत्तराखंड बस हादसा अपडेट: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 9 की मौत, 26 घायलों में कुछ की हालत गंभीर
  • Related Posts

    मुक्तिधाम में एक साथ जलीं चार चिताएं: पंचतत्व में विलीन हुए दो सैनिक और उनकी पत्नियां

    सोमवार दोपहर बाद कोटद्वार के मुक्तिधाम का वह मंजर शायद ही कोई कभी भुला पाए। चार चिताएं एक साथ जलीं तो हर किसी का कलेजा कांप उठा। एक ओर दो…

    लालकुआं: लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ, CM धामी ने प्रहलाद सिंह मेहरा के परिजनों को किया सम्मानित

    मुख्यमंत्री धामी सोमवार को करीब पौने तीन बजे बिंदुखत्ता पहुंचे। सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर में आयोजित लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में पहुंचने पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया…