उत्तराखंड जल संस्थान तिकोनिया में बीस सूत्रीय मांगों को पूर्ण कराने हेतु समिति के सदस्यों द्वारा गेट मीटिंग का आयोजन

हल्द्वानी –

जनपद नैनीताल में आज उत्तराखंड जल संस्थान तिकोनिया में बीस सूत्रीय मांगों को पूर्ण कराने हेतु उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के सदस्यों द्वारा गेट मीटिंग की गई। वक्ताओं में श्री आर एस ऐरी मुख्य संयोजक जीवन सिंह चिलवाल, शोभा टम्टा ,डिकर सिंह पडियार जिला मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ, रमेश चंद्र जोशी मंडलीय सचिव , मोहन राम आर्य , श्री गिरीश चन्द्र जोशी जिला उपाध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल धीरेन्द्र कुमार पाठक सचिव संयोजक द्वारा कहा गया कि सरकार को सभी मांगों पर शासनादेश जारी करना चाहिए । पुरानी पेंशन व शिथिलीकरण को बहाल करने की मांग की गई। वक्ताओं द्वारा कहा गया कि वेतनमानों को डाउनग्रेड करने की कोशिश किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गिरीश चन्द्र जोशी प्रांतीय अध्यक्ष उत्तराखंड जल संस्थान व संचालन श्री हरिकेश भारती प्रांतीय महामंत्री द्वारा किया गया ‌। संयोजक जगदीश बिष्ट द्वारा कहा गया है कि एल टी से प्रवक्ता के पदों पर पदोन्नति शीघ्र की जाय। कार्यक्रम में पूजा आर्या, प्रकाश चन्द्र ,खीम सिंह नगदली सुरेश यादव, अर्जुन सिंह , सचिन साह रमाकांत यादव, जीवन सिंह, सुनीता दुर्गापाल , तारा देवी, पार्वती देवी, कैलाश चन्द्र भट्ट, भुवन चंद्र पांडेय आलोक कुमार, गिरीश चन्द्र अखिलेश शर्मा गिरीश जोशी पंकज सनवाल व लोकेश गोस्वामी भी उपस्थित थे।

और पढ़े  मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं: कहा- व्यापारियों की समस्याएं हल कराने को उद्योग मित्र समितियों का होगा पुनर्गठन
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…