Gas Leak: तीन जगहों से रिसाव, 2 की मौत…6 हजार लोग खतरे में, दहशत से परिवारों का पलायन हुआ शुरू

धनबाद जिले के केंदुआडीह खनन एरिया में जहरीली गैस का खतरनाक संकट गहराता जा रहा है। इलाके के तीन स्थानों जीएम बंगाल के पास, नया डेरा नंबर-1 गेट और केंदुआ नंबर-5 से लगातार गैस का रिसाव हो रहा है, जिससे छह हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। रात के समय रिसाव बढ़ने से दहशत फैल गई है। अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग सिरदर्द, घबराहट और बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पतालों में भर्ती हैं। हालात बिगड़ने पर कई परिवार सुरक्षित जगहों की ओर पलायन कर रहे हैं।

 

बीसीसीएल के सीओ विकास आनंद ने बताया कि गैस रोकने के लिए तकनीकी प्रयास जारी हैं और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि रिसाव की तीव्रता पहले की तुलना में कम हुई है।

धनबाद के डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि वैज्ञानिक टीम गैस की प्रकृति जांच रही है। रिसाव वाले क्षेत्रों में मिट्टी भराई का काम चल रहा है और माइकिंग के जरिए लोगों को घर खाली करने की अपील की जा रही है। फिलहाल प्रभावित परिवारों को ओल्ड बंगला परिसर में रखा गया है और तीन एंबुलेंस स्टैंडबाय में तैनात हैं। डीसी ने पुष्टि की कि कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड का रिसाव हो रहा है।

इधर, ग्रामीणों ने बीसीसीएल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जमीन के नीचे वर्षों से धधकती आग के बावजूद समय रहते कदम नहीं उठाए गए। ग्रामीणों ने स्थायी पुनर्वास और रोजगार की मांग की है।

और पढ़े  ट्रंप की नोबेल शांति पुरस्कार पर फिर दावेदारी: बोले- आठ युद्ध रुकवाए, सम्मान नहीं मिला तो समिति की होगी बदनामी
  • Related Posts

    2026 शारदीय नवरात्रि- शारदीय नवरात्रि आज से शुरू,जानें पूजा विधि-भोग और आरती…

    हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस साल 11 अक्तूबर 2026 से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। पहले…

    PM मोदी का तमिलनाडु दौरा: राज्य को 13 हजार करोड़ की परियोजना की देंगे सौगात, कहां-कहां जाएंगे प्रधानमंत्री?

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को चेन्नई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम 13,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजना लॉन्च करेंगे। इसमें नया मेट्रो कॉरिडोर, हाईवे में सुधार और…