Gas Leak: तीन जगहों से रिसाव, 2 की मौत…6 हजार लोग खतरे में, दहशत से परिवारों का पलायन हुआ शुरू

Spread the love

नबाद जिले के केंदुआडीह खनन एरिया में जहरीली गैस का खतरनाक संकट गहराता जा रहा है। इलाके के तीन स्थानों जीएम बंगाल के पास, नया डेरा नंबर-1 गेट और केंदुआ नंबर-5 से लगातार गैस का रिसाव हो रहा है, जिससे छह हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। रात के समय रिसाव बढ़ने से दहशत फैल गई है। अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग सिरदर्द, घबराहट और बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पतालों में भर्ती हैं। हालात बिगड़ने पर कई परिवार सुरक्षित जगहों की ओर पलायन कर रहे हैं।

 

बीसीसीएल के सीओ विकास आनंद ने बताया कि गैस रोकने के लिए तकनीकी प्रयास जारी हैं और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि रिसाव की तीव्रता पहले की तुलना में कम हुई है।

धनबाद के डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि वैज्ञानिक टीम गैस की प्रकृति जांच रही है। रिसाव वाले क्षेत्रों में मिट्टी भराई का काम चल रहा है और माइकिंग के जरिए लोगों को घर खाली करने की अपील की जा रही है। फिलहाल प्रभावित परिवारों को ओल्ड बंगला परिसर में रखा गया है और तीन एंबुलेंस स्टैंडबाय में तैनात हैं। डीसी ने पुष्टि की कि कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड का रिसाव हो रहा है।

इधर, ग्रामीणों ने बीसीसीएल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जमीन के नीचे वर्षों से धधकती आग के बावजूद समय रहते कदम नहीं उठाए गए। ग्रामीणों ने स्थायी पुनर्वास और रोजगार की मांग की है।

और पढ़े  जीत के बाद अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचे जय शाह, गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव ने भी टेका माथा

Spread the love
  • Related Posts

    शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला,सेंसेक्स 933 अंक टूटा, निफ्टी 23700 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय शेयर बाजार गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 933.58 अंक या 1.21% गिरकर 75,930.13 अंक पर आ गया। वहीं…


    Spread the love

    पश्चिम एशिया संकट- बेरुत में मृतकों की संख्या बढ़ी, स्विट्जरलैंड ने तेहरान में दूतावास अस्थायी रूप से बंद

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहा ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है।…


    Spread the love