Ganga River- उत्तराखंड: हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा बह रही खतरे के निशान पार,कई इलाके-घरों में घुसा पानी |

Spread the love

Ganga River- उत्तराखंड: हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा बह रही खतरे के निशान पार,कई इलाके-घरों में घुसा पानी |

राज्य में हो रही लगातार बारिश के बाद हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा का विकराल रूप देखकर लोग दहशत में आ गए। ऋषिकेश में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिसके चलते तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को स्थानीय प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।

सोमवार को लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनि की रेती, तपोवन और त्रिवेणी घाट पर गंगा घाटों से ऊपर बहती रही। त्रिवेणी घाट पर बना आरती स्थल भी जलमग्न हो गया है। हालात ये हो गए कि गंगा का पानी मुख्य गेट तक आ गया। वहीं, परमार्थ निकेतन का घाट भी पूरी तरह से जलमग्न हो गया।

कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र के चंद्रेश्वर नगर में भारी जलभराव से कई घरों में लोग फंस गए। जल पुलिस और आपदा राहत दल के जवानों ने लोगों को गले तक भरे पानी से रेस्क्यू किया।
जिलाधिकारी सोनिका ने जलभराव से प्रभावित हुए लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साथ लेकर स्थलीय निरीक्षण किया और जल्द से जल्द प्रभावितों को राहत पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।

हरिद्वार में दोपहर दो बजे गंगा का जलस्तर 295.70 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान से 1.70 मीटर ऊपर है। गंगा में पानी भी 373130 क्यूसेक छोड़ा जा रहा है। इसके चलते बैरागी कैंप, सती, बजरी बस्ती समेत कई इलाकों में पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है। बाहर से जल भराव वाले क्षेत्र में किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। जल पुलिस की कई टीमें जल भराव वाले क्षेत्र में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है।

और पढ़े  देहरादून- LPG गैस की जमाखोरी रोकने के लिए छापामारी व स्टॉक जांच अभियान चलेगा- मुख्य सचिव के निर्देश

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानीAccident- सैर पर निकले कारोबारी की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के चौफुला ऊंचापुल के पास शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब माॅर्निंग वॉक पर गए भूपाल सिंह (49 वर्ष) को ई-रिक्शा…


    Spread the love

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *