सामूहिक दुष्कर्म- 5 दरिंदों ने बारी-बारी किया दुष्कर्म-  घर के आगे से किया युवती का अपहरण, गाड़ी में थे अरबाज-शहबाज और बिल्ला

रियाणा के हथीन थाना क्षेत्र के गांव से एक युवती का अपहरण कर आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। हथीन थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि पीड़िता ने केस दर्ज कराया है कि 14 जनवरी को आठ बजे वह अपने घर के गेट के बाहर कूड़ा डालने के लिए निकली थी। अचानक एक गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी में गांव का ही अरबाज उसके साथी शहबाज और बिल्ला थे। दो आरोपियों ने पीड़िता को दबोच कर जबरन गाड़ी में बैठा लिया। एक आरोपी ने मुंह पर कपड़ा लगाकर कुछ सुंघाया। वह बेहोश हो गई।

आरोपी पीड़िता को अनजान जगह फार्म हाउस होटल पर नूंह जिला स्थित गांव में ले गए। पीड़िता को अचेत अवस्था में कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी कि यदि शोर मचाया तो जान से मार देंगे। आरोपियों ने फार्म हाउस में दो अनजान लड़के भी बुला लिए। पांचों आरोपियों ने नशीला पदार्थ खिलाकर पीड़िता के साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया।

आरोपी पीड़िता को इधर उधर घुमाते रहे। आरोपी के परिवार वाले पीड़िता के परिवार वालों को सौंपने का दिलासा देते रहे। 15 जनवरी को आरोपी अरबाज एवं उसके साथी पीड़िता को उसके पैतृक गांव के पड़ौस के गांव में छोड़ गए। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिवार वालों को सारी बात बताई। तदुपरांत हथीन थाना में शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच अधिकारी पुष्पा ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

और पढ़े  तेल पाइपलाइन कांड: हमला सऊदी पर, राज खुला इराक से और शक ईरान पर, अब किसने बढ़ाई पश्चिम एशिया की चिंता?
  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…