वेश्यावृति का गिरोह: मसाज की बात हुए- लड़की ने कहा 1 हजार में ये भी करुगी, फिर खुली स्पा सेंटर की पोल

यमुना पार के पॉश इलाकों में शुमार दयानंद विहार में स्पा सेंटर की आड़ में वेश्यावृति गिरोह चल रहा था। पुलिस के नकली ग्राहक से इस रैकेट की पोल खुली। शाहदरा जिला पुलिस ने स्पा सेंटर से एक युवक व एक युवती को गिरफ्तार किया है। दबिश के समय मसाज सेंटर में पांच और लड़कियां थीं।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. साथियासुंदरम के अनुसार, प्लॉट नंबर-तीन, दयानंद विहार में चल रहे वैनेज(आजा) थाई स्पा नामक सेंटर में सेक्स रैकेट चलने की सूचना 21 जुलाई को मिली थी। मामले की जांच के लिए जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी विकास की देखरेख में एसआई विनीत प्रताप व एसआई अरुण की टीम ने जांच शुरू की।

इस टीम ने सूचना को पुख्ता करने के लिए एक नकली ग्राहक स्पा सेंटर में भेजा। वहां पहुंचने पर नकली ग्राहक से एक हजार रुपये में मसाज की बात हुई। वहां पर लड़की ने एक हजार रुपये में वेश्यावृति करने की बात कही। नकली ग्राहक ने लड़की को एक हजार रुपये देकर बाहर खड़ी पुलिस टीम को सूचना दे दी। पुलिस ने यहां से मंडावली निवासी अयान(30) व एक युवती को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम को जांच में पता लगा कि स्पा सेंटर का लाइसेंस खत्म हो चुका है। यह लाइसेंस श्वेता के नाम पर जारी हुआ था। लाइसेंस खत्म होने के बावजूद स्पा सेंटर चलाया जा रहा था।
श्वेता दबिश के समय वहां मौजूद नहीं थी। दिल्ली पुलिस स्पा सेंटर परिसर को सील करने के लिए एक आवेदन संबंधित न्यायालय, एमडीएम व एमसीडी को भेजेगी|

और पढ़े  पता नहीं अपने आप को G7 क्यों कहते हैं?: पुतिन ने पश्चिमी देशों पर कसा तंज, समझाया ब्रिक्स कैसे बना ताकतवर
  • Related Posts

    ब्रिक्स समिट 2026: शी जिनपिंग भारत पहुंचे, पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ चीनी राष्ट्रपति का विमान,पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। वह 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर आए हैं। सम्मेलन से इतर…

    AI से पूछा मानव विनाश कैसे करोगे: इन चार टूल्स के जवाबों ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता..

    क्या भविष्य में एआई बेकाबू होकर इंसानियत के वजूद को खत्म कर सकती है? इसी गंभीर चिंता के बीच बिजनेस इंसाइडर की टीम ने दुनिया के चार सबसे लोकप्रिय एआई…