अयोध्या: लिफ्ट देकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का खुलासा, 3 गिरफ्तार

Spread the love

 

 

गर कोतवाली पुलिस ने कार में लिफ्ट देकर टप्पेबाजी करने के गिरोह का खुलासा हुआ है। इसमें शामिल तीन शातिर गिरफ्तार हुए हैं। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, तमंचा और चोरी के 25,300 रुपये बरामद किए गए हैं।

इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय ने बताया कि दो दिन पूर्व एक वारदात सामने आई थी, जिसमें एक व्यक्ति को लिफ्ट देकर उसके सामान चोरी कर लिए गए थे। रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही थी। सोमवार को उप निरीक्षक जयकिशोर अवस्थी की टीम ने रायबरेली रोड के उसरू नहर की पुलिया के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के मड़ना निवासी अनिल सिंह, पूराकलंदर क्षेत्र के सालिक पंडित का पुरवा निवासी आनंद पांडेय व भास्कर पांडेय के रूप में हुई है।

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हाईवे पर लोगों को बहला-फुसलाकर लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठा लेते थे। रास्ते में उन्हें बातों में उलझाकर उनके पैसे व कीमती सामान चोरी कर लेते हैं। वाहन के पीछे की नंबर प्लेट निकाल देते हैं, ताकि कोई नंबर नोट नहीं कर सके। पूर्व में भी वे कई लोगों को इसी तरह शिकार बना चुके हैं। आरोपी आनंद पांडेय के खिलाफ नगर कोतवाली और कोतवाली अयोध्या 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि, भास्कर पांडेय के खिलाफ छह व अनिल सिंह के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं।

 


Spread the love
और पढ़े  प्रभाव: 10 वाली चाय 20 में, समोसा और कचौड़ी भी हुई महंगी, गैस संकट का दिखा असर!
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love