दोस्ती पड़ी भारी: मां ने मिलने से किया इनकार तो बेटे का कर लिया अपहरण, मासूम का रेस्क्यू

Spread the love

 

क्षिण पूर्व जिले की अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से चार साल के एक मासूम बच्चे को सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सुधाकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बच्चे का अपहरण पीड़िता के घर के बाहर से किया था।

आरोपी की इंस्टाग्राम पर बच्चे की मां से दोस्ती हुई थी
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी सुधाकर सिंह की बच्चे की मां से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। आरोपी लगातार मां पर मिलने के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन महिला ने मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने बदले की भावना से बच्चे का अपहरण करने की योजना बनाई।
दिल्ली पुलिस ने लखनऊ से किया रेस्क्यू
बच्चे के अपहरण की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई। अमर कॉलोनी थाना पुलिस की एक टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए, तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर लखनऊ में दबिश दी। पुलिस की मुस्तैद टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को सुरक्षित बचा लिया और आरोपी सुधाकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

Spread the love
और पढ़े  पालम अग्निकांड- बड़ा खुलासा: दमकल और एंबुलेंस के लिए रुकावट बना गलियों में अतिक्रमण, तड़प-तड़पकर हुई मौत
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया में तनाव पर डीजीसीए ने जारी की एडवाइजरी..

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने देश की सभी एयरलाइंस को खाड़ी देशों के हवाई क्षेत्रों से बचने और सुरक्षा जोखिम आकलन…


    Spread the love

    Euthanasia: सम्मानजनक मौत के लिए हरीश संग डॉक्टर लड़ रहे जिंदगी से जंग, अब ऐसी है स्थिति

    Spread the love

    Spread the loveएम्स के एक शांत वार्ड में जिंदगी और मौत के बीच ठहरी एक लंबी प्रतीक्षा चल रही है। हरीश राणा अब शब्दों से परे एक ऐसी अवस्था में…


    Spread the love