
दोस्ती पड़ी भारी : बहन के देवर ने दिया शादी का झांसा फिर करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती
बागपत जनपद में बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने अपनी बहन के देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में विवाहिता ने बताया कि सहारनपुर जनपद के एक गांव के रहने वाले उसकी बहन के देवर से उसकी दोस्ती थी। वह शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। फिर उसने मेरे परिजन से मिलकर उसकी शादी थाना क्षेत्र के एक गांव में करा दी। इसके बाद भी वह उसे कई जगह बुलाता रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।