फ्री – फ्री स्कूटी 2022 : जल्द ही मीलेगी लड़कियों को मुफ्त स्कूटी, क्या करना होगा आवेदन और दस्तावेज तक सबकुछ यहां जानें..

Spread the love

आज के समय में अगर आप लड़का और लड़की में फर्क करते हैं, लड़कियों को लड़कों से कमजोर समझते हैं, लड़कियों को शिक्षा से वंचित रखते हैं या ऐसा कोई कदम उठाते हैं जो लड़कियों के हित में न हो आदि। तो आपको अब बदलने की जरूरत है, क्योंकि लड़कियां हर एक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और न सिर्फ अपने माता-पिता का बल्कि देश का नाम भी गर्व से ऊंचा कर रही हैं। लड़कियों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारें अपने-अपने स्तर पर भी कई तरह की योजनाएं चला रहे हैं, जिनका सीधा फायदा लड़कियों को दिया जा रहा है। जैसे- एक योजना है रानी लक्ष्मी बाई योजना, जिसे उत्तर प्रदेश में रहने वाली लड़कियों के लिए जल्द शुरू किया जाएगा। तो चलिए आपको इस योजना के बारे में विस्तार से सबकुछ बताते हैं।

क्या है योजना –
दरअसल, इस योजना का नाम है रानी लक्ष्मी बाई योजना, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वहां की लड़कियों के लिए जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की लड़कियों को मुफ्त स्कूटी प्रदान की जाएगी। इस योजना के बारे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने घोषणा पत्र में जानकारी दी थी।

किसे मिलेगी स्कूटी?
सरकार द्वारा रानी लक्ष्मी बाई योजना के अंतर्गत ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की छात्राओं को मुफ्त स्कूटी प्रदान की जाएगी। छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्धेश्य से इस योजना को शुरू किया जाएगा।

इस योजना का लाभ राजकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय के अलावा निजी विश्वविद्यालय की छात्राओं को भी मिलेगा। हालांकि, इस योजना के लिए आवेदन करने की आधिकारिक जानकारी सरकार की तरफ से नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे जल्द ही शुरू किया जा सकता है।

और पढ़े  मौसम: पूर्वोत्तर में भारी बारिश, उत्तर-पश्चिम में आंधी-ओले का अलर्ट, कई राज्यों में मानसून आगे बढ़ने के आसार

कैसे करे आवेदन?
जैसे ही सरकार की तरफ से हरी झंडी मिलेगी, ठीक वैसे ही पात्र छात्राएं विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।

ये दस्तावेजों की होगी जरूरत:-
आधार कार्ड
मूल निवासी प्रमाण पत्र
आयु प्रमाण पत्र
पासपोर्ड साइज फोटो
शैक्षिक दस्तावेज।


Spread the love
  • Related Posts

    भाजपा- BJP ने महमूद गजनी की तरह राम मंदिर को लूटा’, चंदा विवाद के बीच संजय राउत का शाह पर तीखा हमला

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चंदे में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा विपक्षी पार्टियों के निशाने पर है। अब शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने भी भाजपा पर तीखा हमला…


    Spread the love

    ऑपरेशन टाइगर- शिवसेना सिर्फ एक ही हो सकती है’, ऑपरेशन टाइगर विवाद के बीच जनता की अदालत में पहुंचे उद्धव

    Spread the love

    Spread the loveसांसदों के हालिया दलबदल से परेशान शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि शिवसेना केवल एक ही हो सकती है, क्योंकि पार्टी की राजनीतिक विरासत मराठी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *