ऐसे पकड़ी कार – पापा विधायक हैं मेरे,भाजपा विधायक की बेटी ने अपनी कार से ट्रैफिक सिग्नल तोडा और पुलिस कर्मियों को दी धमकी..

कर्नाटक में भाजपा विधायक अरविंद निंबावली की बेटी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह पुलिसकर्मियों से बहस करती नजर आ रही है। दरअसल, ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने पर पुलिस ने उसे रोका था, इसके बाद युवती ने रौब दिखाना शुरू कर दिया और सड़क पर जमकर तमाशा किया। हालांकि, पुलिस कर्मियों ने युवती के ऊपर 10 हजार का जुर्माना लगाकर सारी हेकड़ी निकाल दी।

मामला बेंगलुरु में राजभवन के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा विधायक अरविंद निंबावली की बेटी अपने दोस्तों के साथ बीएमडब्ल्यू कार में सवार होकर कहीं जा रही थी। इस दौरान उसने रेड लाइट को नजरअंदाज किया और ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते हुए आगे बढ़ गई। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया और उस पर जुर्माना लगाने की बात की।

जमकर किया तमाशा
पुलिसकर्मियों द्वारा रोके जाने के बाद युवती आपे से बाहर हो गई और सड़क पर पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गई। बताया जा रहा है कि युवती ने स्थानीय पत्रकार और एक कैमरापर्सन के साथ भी दुर्व्यवहार किया। बहस करते हुए युवती ने अपने पिता के विधायक होने का रौब भी दिखाया और कार रोकने पर धमकी भी दी। इस दौरान राजभवन की ओर से जाने वाली सड़क पर जाम भी लग गया।

और पढ़े  ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार
  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…