30 करोड़ की धोखाधड़ी-  कोर्ट ने विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी को भेजा जेल, रिमांड अवधि पूरी होने पर हुई थी पेशी

Spread the love

 

 

फिल्म बनाने के नाम पर 30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को आज रिमांड अवधि खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है। इससे पहले पुलिस की ओर से जांच पूरी होने पर ज्यूडिशियल कस्टडी की मांग की गई थी।

विक्रम भट्ट के वकील ने विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य बिगड़ने का हवाला देते हुए जमानत के लिए अर्जी दाखिल कर दी थी लेकिन कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई करने के बाद जमानत की अर्जी खारिज कर दी। बता दें कि उदयपुर एसीजेएम कोर्ट-4 ने दोनों 9 दिसंबर को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था, जिसकी अवधि आज खत्म हो गई।

 

फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट की गिरफ्तारी के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर की एकलपीठ ने सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को उदयपुर आईजी गौरव श्रीवास्तव और एसपी योगेश गोयल कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए थे। दोनों कल वर्चुअली कोर्ट के सामने पेश हुए थे। मामले में याचिकाकर्ता और प्रतिवादी दोनों पक्षों की दलील सुनने और मामले के तथ्यों पर विचार करने के बाद कोर्ट ने आईजी से कई सवाल पूछे।

 


Spread the love
और पढ़े  दुष्कर्म के आरोपी बाबा अशोक खरात के बेटे से SIT की पूछताछ, पत्नी की तलाश जारी
  • Related Posts

    अबू धाबी- मिसाइल हमले के बाद गिरा मलबा: 5 भारतीय समेत कई घायल, यूएई ने अब तक कितने हमलों को किया नाकाम?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई और कई खाड़ी देश मुश्किल में फंसे हैं। इसी बीच यूएई में एक और बड़ा हादसा…


    Spread the love

    यहाँ ईवी पर मिलने वाली लाइफटाइम रोड टैक्स छूट खत्म, नई दरें घोषित, सिर्फ दोपहिया वाहनों को राहत

    Spread the love

    Spread the love   कर्नाटक सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) पर दी जा रही लाइफटाइम रोड टैक्स छूट को खत्म कर दिया है। अब कार, जीप, बस और अन्य निजी…


    Spread the love