फोरलेन हाईवे बरेली रोड: हल्द्वानी- जुलाई से जगमग होगा फोरलेन हाईवे,मोटाहल्दू से लालकुआं बाजार तक होने लगेगा जगमग

फोरलेन हाईवे बरेली रोड: हल्द्वानी- जुलाई से जगमग होगा फोरलेन हाईवे,मोटाहल्दू से लालकुआं बाजार तक होने लगेगा जगमग

काठगोदाम से रुद्रपुर तक फोरलेन हाईवे का काम अंतिम चरण में है। आरओबी को छोड़कर हाईवे का 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। उधर एनएचएआई ने बिजली के कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। बिजली का कनेक्शन मिलने के बाद फोरलेन हाईवे मोटाहल्दू से लेकर हल्दूचौड़, लालकुआं बाजार तक जगमग होने लगेगा। एनएचएआई सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगा चुका है।

काठगोदाम से रुद्रपुर फोरलेन हाईवे का काम 2017 में शुरू हुआ था। पंतनगर रोड पर एनएचएआई का टोल प्लाजा का कार्य भी अंतिम चरण में है। एनएचएआई की प्रोजेक्ट इंजीनियर मीनू ने बताया कि एनएचएआई ने ऊर्जा निगम में बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया है। कहा कि कनेक्शन मिलते ही हाईवे पर स्ट्रीट लाइटें जलना शुरू हो जाएंगी। कहा कि कुछ जगह सर्विस लेन बनाने का काम प्रगति पर है।

और पढ़े  उत्तराखंड विधानसभा सत्र: 27 अक्तूबर को सदन में पेश होगा अनुपूरक बजट, एजेंडा तय, नहीं पहुंचे कांग्रेस नेता
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…