मोटाहल्दू:- मोटाहल्दू सहकारी समिति में वार्ड का चुनाव हार गए पूर्व प्रधान नरेंद्र विजई, 10 सीटों पर निर्विरोध चुने गए सदस्य

Spread the love

 

 

 

 

प्रदेश में न्यायालय के आदेशों के बाद हुए चुनावी रण में लगभग सभी डायरेक्टर चुने गए हैं अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य डेलीकेटों के लिए एक बार फिर से न्यायालय में अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है, जिसमे 27 फरवरी को सुनवाई होनी है। इससे पूर्व बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड मोटाहल्दू के प्रबंध कमेटी के एक मात्र बकुलिया हाथीखाल सीट के सदस्य के चुनाव में नरेंद्र उपाध्याय ने पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश जोशी को 71 वोट से हराया है। जबकि अन्य 10 सीटों पर निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हो गए है।
सोमवार को मोटाहल्दू बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के प्रबंध कमेटी सदस्यों के चुनाव होने थे। जिसमें समिति के पूर्व अध्यक्ष हेम दुर्गापाल समेत सदस्य के 10 सीटों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गए। जबकि बकुलिया हाथीखाल सीट पर नरेंद्र उपाध्याय व पूर्व प्रधान सुरेश चंद्र जोशी के बीच काटे की टक्कर हुई। सोमवार प्रातः से शाम तक हुए मतदान में नरेंद्र उपाध्याय को 162 मत मिले जबकि। पूर्व प्रधान सुरेश चंद्र जोशी को मात्र 91 मत मिले। नरेंद्र उपाध्याय की जीत पर सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष हेम दुर्गापाल, ग्राम प्रधान विपिन जोशी, शंकर जोशी, रमेश जोशी, कीर्ति पाठक, शेखर जोशी, विक्की पाठक, दीपेश कबड़वाल, भुवन दुर्गापाल, ललित पाठक व तारा लोशाली समेत अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दी है।

 


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- पर्यटकों की भीड़ से भीषण जाम, यातायात चरमराया
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love