सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने पूछा सवाल, चिंताजनक समाचार मिला पढ़ने को – रावत।

Spread the love

हरीश रावत ने आशंका जाहिर की है कि प्रदेश सरकार कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) से यात्राओं का संचालन प्राइवेट लोगों को सौंपना चाहती है। उन्होंने इस संबंध में फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर चिंता प्रकट की, कि इसका सीधा से अर्थ है कि केएमवीएन को बंद करना है।
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से यात्रा निजी हाथों में सौंपने के फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। पोस्ट में हरीश रावत लिखा है, बहुत चिंताजनक समाचार पढ़ने को मिला। राज्य सरकार, ओम पर्वत, कैलाश और उस क्षेत्र की यात्राओं को प्राइवेट लोगों को सौंपने जा रही है। कुमाऊं मंडल विकास निगम से उसका संचालन लेकर उसे प्राइवेट लोगों को दिया जाएगा।
इसका सीधा अर्थ है कि कुमाऊं मंडल विकास निगम को बंद करना। पहले कुमाऊं मंडल विकास निगम कैलाश मानसरोवर की यात्रा संचालन करता था। ‘था’ शब्द इसलिए इस्तेमाल कर रहा हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि सरकार का इरादा पिथौरागढ़ से होकर जाने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा को संचालित करने का नहीं है। तो फिर कुमाऊं मंडल विकास निगम के पास रह ही क्या जाएगा?


Spread the love
और पढ़े  अल्मोड़ा Accident: साकर गांव के पास ट्रक खाई में गिरा, चालक-परिचालक घायल
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *