फिल्मी हिरो का चढा भूत बिना बताए घर से हुआ गायब और पहुंच गया मायानगरी मुंबई।।

दि0 *16.03.2022* को थाना हल्द्वानी पर वादी पूरन चन्द्र महतोलिया पुत्र विशन दत्त नि0 नया गाँव तीनपानी हल्द्वानी द्वारा खुद के नाबालिग पुत्र संदीप महतोलिया के घर से बिना बताए कही चले जाने के संबंध के तहरीर दी गई। जिसके आधार पर *थाना हल्द्वानी* पर *FIR NO 149/22 U/S 365 IPC* पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को समझ कर बच्चे की तलाश हेतु पुलिस टीमों का गठन कर मोबाइल डाटा, बच्चे की आदतों तथा सूत्रों से मिली जानकारी से आज *दि0 05.05.22* को *गुमशुदा संदीप* को *नागपुर, महाराष्ट्र* से *सकुशल बरामद* कर *परिजनों के सुपुर्द* किया गया। पूछने पर संदीप ने बताया कि वह *बिना बताए फिल्मो में काम करने की चाहत लेकर घर से नागपुर* चला गया था। गुमशुदा संदीप उपरोक्त के फिल्मो में काम करने की लालसा ने फिल्मसिटी अंधेरी में रजिस्ट्रेशन हेतु फीस जमा करने के लिए प्रयास करने के लिए मजबूर कर दिया। पुलिस ने माता–पिता से बच्चे के शौक तथा आदतों पर विशेष रूप से लक्षित करते हुए तलाश कर आखिर बच्चे को ढूंढ निकाला। बच्चे के परिवार में खुशी का माहौल है तथा स्थानीय लोगों ने भी नैनीताल पुलिस की टीम के इस कार्य को काफी सराहा है।

*बरामदगी टीम*
1. उ०नि०विजय पाल।
2. कानि पूरन सिंह मेहरा।

और पढ़े  उत्तराखंड: साल-दर-साल घट रही विधानसभा सत्र के दिनों की संख्या, 60 दिन की नियमावली से दूर सदन
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…