वनाग्नि की घटना- वन विभाग का नाबालिग को फायर वॉचर मानने से इंकार, वन विभाग ने पहचानने से किया मना…पर मिलेगा पिता को रोजगार

Spread the love

वनाग्नि की घटना- वन विभाग का नाबालिग को फायर वॉचर मानने से इंकार, वन विभाग ने पहचानने से किया मना…पर मिलेगा पिता को रोजगार

अल्मोड़ा के बिनसर में वनाग्नि की घटना को चार दिन बीत गए, लेकिन अब भी नाबालिग फॉयर वॉचर को लेकर उलझी गुत्थी नहीं सुलझ सकी है। कैबिनेट मंत्री के प्रभावित परिजनों से मिलने के बाद भी इस मामले में कोई हल नहीं निकल सका। वन विभाग अब भी उसे अपना कर्मी मानने से इनकार कर रहा है। वन विभाग का साफ तौर पर कहना है कि मृतक नाबालिग उसके दस्तावेजों में फॉयर वॉचर नहीं है लेकिन उसके पिता को रोजगार देगा।

बिनसर अभयारण्य में बृहस्पतिवार को चार वन कर्मियों की वनाग्नि की चपेट में आने से मौत हो गई थी, इसमें भेटूली निवासी 17 वर्षीय करन भी शामिल था। परिजनों का कहना था कि वन विभाग ने उसे फॉयर वॉचर के रूप में तैनाती दी थी लेकिन विभाग ने उसे अपना कर्मी मानने से इनकार कर दिया। सोमवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मृतक के परिजनों से मिलने पहुंची तो उन्होंने उनके सामने यह मामला रखा। अब भी विभाग का साफ तौर पर कहना है कि नाबालिग के फॉयर वॉचर की नियुक्ति संबंधी कोई दस्तावेज उसके पास मौजूद नहीं है। वहीं, विभाग यह भी कह रहा है कि मृतक के पिता को विभाग में रोजगार मिलेगा। यह किस तरह का रोजगार होगा, इसका स्पष्ट जवाब किसी के पास नहीं है।

हेम चंद्र गहतोड़ी, डीएफओ, सिविल सोयम, अल्मोड़ा।
मृतक नाबालिग फायर वॉचर नहीं था। इससे संबंधित कोई दस्तावेज विभाग के पास मौजूद नहीं है। मृतक के पिता को विभाग रोजगार देगा।

और पढ़े  देहरादून- 11 अप्रैल से होगी हेली सेवा की बुकिंग, केवल यहां बुक कर सकेंगे टिकट, जानिए..

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *