आपबीती:- पहले दोस्ती..झांसा फिर लूट ली आबरू, वली मोहम्मद ने वीडियो बनाकर ऐंठे 6 लाख, अब धर्मांतरण का दबाव

Spread the love

राजधानी लखनऊ में सचिवालय में तैनात महिला कर्मी ने बुलंदशहर के सियाना निवासी वली मोहम्मद कुरैशी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसने महिला से छह लाख रुपये भी वसूले। यही नहीं, धर्मांतरण का दबाव डाला। अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़िता ने महानगर थाने में शिकायत की। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश कर रही है।

इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक, पीड़िता का आरोप है कि शेयर मार्केट में निवेश करके पैसे बढ़ाने के लिए वली मोहम्मद कुरैशी ने उनसे संपर्क किया था। धीरे-धीरे उसने बात करनी शुरू कर दी। झांसे में लेकर उसने पीड़िता के घर का पता ले लिया। इसके बाद आरोपी लखनऊ आकर शेयर मार्केट में रकम लगाने के नाम पर उनसे रुपये लेकर चला गया।

 

 

किराये के कमरे पर आकर मनमर्जी करता था

यही नहीं, आरोपी बार-बार उनसे रुपये मांगता रहा। बाद में उसने दोस्ती कर ली और शादी का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि पीड़िता से आरोपी ने कुल छह लाख रुपये वसूले हैं। आरोपी ने धोखे से पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया। धमकाकर उन्हें कई होटलों में ले गया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि वह पीड़िता के किराये के कमरे पर भी आकर मनमर्जी करता था।

सचिवालय में वीडियो वायरल करने की दी धमकी

पीड़िता का आरोप है कि वली मोहम्मद कुरैशी ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर उन्होंने उसकी बात नहीं मानी तो वह सचिवालय में अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। उसने पीड़िता के परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी के खौफ के कारण वर्ष 2023 से पीड़िता सब कुछ सहती रही। धमकी दी थी कि वह उन्हें बदनाम कर नौकरी से निकलवा देगा। वीडियो वायरल न करने के एवज में आरोपी हर माह पैसे वसूलता था।

हिजाब पहनने का बनाया था दबाव

पीड़िता का आरोप है कि वली मोहम्मद कुरैशी उन पर और उनकी बहनों पर पाबंदी लगाता था। वह उन्हें बहनों से नहीं मिलने देता था। मुस्लिम धर्म अपनाने और हिजाब पहनकर घर से निकलने का दबाव बनाया। मना करने पर वह धमकाता था। पीड़िता का कहना है कि आरोपी से उन्हें जान का खतरा है। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़े  अयोध्या: श्रीरामायण बेला में राम-जानकी व हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठित

Spread the love
  • Related Posts

    UP: होली पर सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर, कल बंद रहेगी ओपीडी, मेट्रो और बिजली को लेकर भी निर्देश जारी

    Spread the love

    Spread the loveहोली के लिए अस्पताल अलर्ट हो गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में 190 बेड आरक्षित किए गए हैं। इमरजेंसी में दवाओं की उपलब्धता के…


    Spread the love

    2026 होली- ‘प्रहलाद के गांव’ में ‘अग्निपरीक्षा’, धधकते अंगारों से होकर निकले संजू पंडा

    Spread the love

    Spread the loveभक्त प्रह्लाद और होलिका दहन की लीला गांव फालैन में जीवंत हुई। शुभ मुहूर्त पर संजू पंडा पहली बार होलिका के दहकते अंगारों के बीच सकुशल गुजर गए।…


    Spread the love