अयोध्या- तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 2 किशोरों की मौत… युवक की हालत नाजुक

 

अयोध्या में कैंट कोतवाली क्षेत्र के राजकीय उद्यान गुप्तार घाट के पास शनिवार की रात लगभग 2 बजे तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार दो किशोरों की मौत हो गई। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि शहर के नाका पहाड़गंज निवासी राकेश सिंह का बेटा अक्षय (15),  रिकाबगंज निवासी गीतेश विरानी का बेटा फागुनी (17) व देव नगर कॉलोनी, नवीन मंडी निवासी उदय नारायण अग्रहरि का बेटा हर्ष नारायण अग्रहरि (18) कार से निकले थे।

इस बीच देर रात लगभग 2 बजे राजकीय उद्यान के पास कार एक पेड़ से टकरा गई। तीनों को अस्पताल भेजवाया गया। वहां अक्षय और फागुनी को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण हर्ष नारायण को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है।

और पढ़े  ब्रेकिंग: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत की आशंका
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…