नए प्रधानमंत्री कार्यालय सेवा तीर्थ में आज पहली कैबिनेट बैठक होने जा रही है। यह बैठक सुबह 11 बजे होगी। पिछली बैठक 13 फरवरी को हुई थी, जो साउथ ब्लॉक के पुराने पीएम कार्यालय में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुराने कार्यालय में आखिरी बैठक में प्रधानमंत्री ने कई यादें साझा कीं।
पीएम मोदी ने पिछली बैठक में पुरानी यादें साझा की
-
- प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को बताया कि देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू को पहली चार कैबिनेट बैठकें राष्ट्रपति भवन में करनी पड़ीं थी। प्रधानमंत्री ने बताया कि साउथ ब्लॉक के कार्यालय में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए।
- प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के पहले चार बड़े युद्धों के लिए रणनीति भी साउथ ब्लॉक के वार रूम में बनाई गई।
- रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी साप्ताहिक कैबिनेट बैठकों में सिर्फ एजेंडा पर ही बात नहीं करते बल्कि पूरे सप्ताह चर्चा में रहने वाली अहम बातों पर भी चर्चा करते हैं और मंत्रियों से भी फीडबैक लेते हैं।






