हल्द्वानी- तिकोनिया वाली शराब की दुकान में लगी आग, पौने दो करोड़ का नुकसान

नैनीताल रोड स्थित तिकोनिया चौराहे पर अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान में सोमवार की रात आग लग गई। देर रात दो बजे राहगीर ने आग की लपटें देखी तो फायर स्टेशन को सूचना दिया। तत्काल ही दमकल के तीन वाहन और एक दर्जन से ज्यादा फायरमैन एफ एस ओ मिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में पहुंचे। तीन घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुबह पांच बजे आग पूरी तरह बुझा ली गई।

एफएसओ ने बताया कि तीन वाहनों के जरिए शराब की दुकान और ऊपर बने गोदाम पर लगी आग को काबू किया गया। अंदर एक कमर्शियल सिलेंडर भी था। फायर कर्मियों ने जान पर खेल कर सिलिंडर को बाहर निकाला। उसमें भी आग लग चुकी थी। यदि सिलिंडर फटता तो आसपास की दुकान भी जल सकती थी। हैं आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात दुकान अनुज्ञापी ने बताया है। जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: तीन मृतक श्रमिकों के नाम से आर्थिक सहायता लेने का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज
  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…