हल्द्वानी- कलसिया नाले के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, डेढ़ माह पहले दिए गए थे नोटिस

Spread the love

 

ल्द्वानी के काठगोदाम स्थित कलसिया नाले के इर्द-गिर्द अतिक्रमण कर बनाए गए पक्के निर्माण को प्रशासन ने सोमवार को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त करा दिया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मची रही लेकिन किसी ने कार्रवाई का विरोध नहीं किया। देर शाम तक अवैध निर्माण कार्यों पर जेसीबी मशीन गरजती रही।

 

कसलिया नाले पर बना वर्षों पुराना पुल मौजूदा यातायात के भार को वहन करने की स्थिति में नहीं है। यहां एक ओर पक्का पुल है तो दूसरी ओर बैली ब्रिज। ऐसे में रोजाना यहां जाम की स्थिति पैदा होती है। इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने यहां पक्का डबल लेन पुल बनाने की योजना बनाई जिसे शासन से मंजूरी मिल चुकी है। पुल बनाने से पहले मौके पर वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी बैली ब्रिज बनाया जाना है। जिस स्थान पर बैली ब्रिज बनना है वहां अतिक्रमण कर वर्षों पहले बनाए गए छोटे-बड़े भवन मौजूद हैं।

 

नगर आयुक्त परितोष वर्मा और सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया कि लगभग डेढ़ माह पहले सड़क के दोनों ओर स्थित अतिक्रमणकारियों को स्वयं ही अपने निर्माण हटाने के संबंध में नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से कुछ लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था। सोमवार को जेसीबी मशीन की मदद से सड़क के दोनों ओर दस लोगों के पक्के अतिक्रमण हटा दिए गए हैं।

 

मानसून सीजन से पहले बनेगा अस्थायी बैली ब्रिज

नगर आयुक्त परितोष वर्मा और सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी का कहना है कि कलसिया नाले में मानसून सीजन शुरू होने से पहले अस्थायी बैली ब्रिज बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बनने के बाद वहां मौजूद पुराने बैली ब्रिज को खोला जाएगा। उसके स्थान पर पक्का पुल बनाने की कार्रवाई होगी। कलसिया नाले पर डबल लेन पुल के निर्माण में 6.60 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। पहले चरण के लिए विभाग को धनराशि अवमुक्त हो चुकी है।

कुमाऊं की लाइफ लाइन है यह पुल

और पढ़े  हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

कलसिया नाले पर बने पुल से कुमाऊं के पर्वतीय जिलों के हजारों लोग आवाजाही करते हैं। सार्वजनिक वाहनों के साथ मालवाहक गाड़ियां भी इसी पुल से गुजरती हैं। इस लिहाज से पुल बेहद महत्वपूर्ण है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक औसतन इस पुल से हर दिन 18 हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं जो अल्मोड़ा पिथौरागढ़ से लेकर धारचूला तक जाते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love