हल्द्वानी: रुई की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

Spread the love

 

ल्द्वानी में बनभूलपुरा के लाईन नंबर एक स्थित मदरसा के नीचे रुई के दुकान में बृहस्पतिवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब आग लग गई। शार्ट सर्किट से लगी आग से दुकान अंदर ही धू धू कर जल उठी। शटर बंद होने से धुआ जब बाहर आया तो नमाज अदा कर आ रहे लोगों को जानकारी हुई। जब तक आग बुझाया जाता लपटों ने दूसरी दुकान को भी चपेट में ले लिया। दमकल वाहन के साथ मिलकर लोगों ने आग पर काबू पाया। आग से 50 से 60 हजार के नुकसान का आंकलन किया गया है।

बनभूलपुरा में मोहम्मद निजाम की दुकान मदरसा के नीचे है। इसमें वह रजाई गद्दाें को बेचने का कार्य करते हैं। दुकान के अंदर रुई भी रखी हुई थी। निजाम दुकान बंद करके घर चले गए। उधर अबू हनीफा मस्जिद से नमाज अदा कर नमाजी लौट रहे थे। निजाम की दुकान के शटर से धुआ निकलता देख उन्होंने निजाम को बुलाया। किसी तरह दुकान खोली गई तो आग की लपटें छत तथा दीवारों के साथ ही सड़क की तरफ निकलने लगी। लोगों ने बाल्टी के पानी के साथ ही सबमर्सिबल चलाकर पानी की पाइप के सहारे बुझाने की कोशिश करने लगे। उधर दमकल भी पहुंच गया। जब तक आग बुझाते उसकी लपटों ने बगल की दुकान को भी चपेट में ले लिया। 30 से 35 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत थी कि आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया नहीं तो आसपास की कई दुकानें जलकर खाक हो सकती थीं। निजाम ने बताया कि 50 से 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

और पढ़े  Israel-Iran War-: उत्तराखंड के कई लोग ईरान में फंसे, फोन पर ली अपनों की खैर

 

एफएसओ मिन्दर पाल सिंह ने बताया कि रात में आग लगने की जानकारी मिली तो फायर स्टेशन से दमकल के साथ टीम रवाना हुई। आग वार्ड नंबर 21 के मोहम्मद निजाम के रजाई गद्दाें की दुकान में लगी थी। शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई गई है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    रिंकू राणा- थारू जनजाति की प्रथम लोक गायिका रिंकू राणा की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला

    Spread the love

    Spread the love   मायके से होली खेलकर स्कूटी से अपने घर जा रही थारू जन जाति की प्रथम लोक गायिका रिंकू राणा की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत…


    Spread the love

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love