ऋषिकेश: कबाड़ी की दुकान में लगी आग,अग्निशमन दल मौके पर,एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत

 

 

आज सोमवार तड़के ऋषिकेश में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हीरा लाल मार्ग स्थित एक कबाड़ी की दुकान में सोमवार सुबह चार बजे आग लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब चार बजे कबाड़ी की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।
कोतवाली पुलिस के अनुसार, मृत व्यक्ति की शिनाख्त और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।
और पढ़े  देहरादून: प्रदेशभर से राजधानी में जुटीं आशा कार्यकर्ताएं, सचिवालय घेराव करने पहुंचीं, भारी पुलिस बल तैनात
  • Related Posts

    हरिद्वार: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, 65 पार के लक्ष्य पर होगा मंथन, राजनाथ भी पहुंचे

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति…

    डोईवाला चीनी मिल: सांसद त्रिवेंद्र ने किया नए सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य

    डोईवाला चीनी मिल में रविवार को नए पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया। 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई के लक्ष्य के साथ मिल की मशीनें एक बार फिर…