अयोध्या में सोमवार से शुरू हो रही फिल्मी सितारों की रामलीला का फाइनल रिहर्सल हुआ संपन्न ।

Spread the love

अयोध्या में सोमवार से शुरू हो रही फिल्मी सितारों की रामलीला का फाइनल रिहर्सल रविवार को संपन्न हुआ। इस दौरान फिल्मी सितारों की रामलीला में विभिन्न किरदारों में नजर आने वाले बॉलीवुड के अभिनेत्री और अभिनेता अयोध्या धाम के लक्ष्मण किला के पास मैदान में मौजूद थे। पत्रकारों से बात करते हुए रामलीला के डायरेक्टर सुभाष मलिक ने बताया कि 2 साल कोरोना काल के बाद ये पहला मौका होगा जब दर्शक फिल्मी सितारों की रामलीला को अपनी निगाहों से देखेंगे। महाभारत में धृष्ट राज का रोल निभाने वाले अभिनेता गिरजा शंकर इस बार अयोध्या की रामलीला में राजा दशरथ की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि महाभारत में धृष्टराज की भूमिका में अभिनय करना एक अलग बात थी लेकिन अयोध्या की रामलीला में भगवान श्री राम के पिता राजा दशरथ की भूमिका निभाना बड़ी चुनौतीपूर्ण रही है। दोनों ही किरदारों में जमीन आसमान का फर्क देखने को मिला है। जबकि माता सीता के रोल में नजर आने वाली फिल्म अभिनेत्री दीक्षा रैना का कहना है कि माता सीता का जो रोल उन्हें मिला है वह एक चैलेंज भरा रहा। माता सीता के रूप में अभिनय करना चुनौतीपूर्ण है। सिटी बुलेटिन के संवाददाता नौशाद आलम से बात करते हुए माता सीता के अभिनय में नजर आने वाली बॉलीवुड की नायिका दीक्षा रैना ने कहा कि सीता हरण के बाद जब अशोक वाटिका में माता सीता अपने पति श्री राजाराम की याद में विलाप करती थी ये क्षण उनके जीवन का बहुत ही भावपूर्ण अभिनय का क्षण है। कुल मिलाकर अयोध्या धाम में लक्ष्मण किला के पास स्थित मैदान में शुरू होने वाली फिल्मी सितारों की रामलीला के रिहल्सल का आज अंतिम दिन रहा, जिसे फाइनल टच डायरेक्टर सुभाष मलिक ने दिया। बताते चलें कि अयोध्या में आयोजित होने वाली फिल्मी सितारों की रामलीला पूरे 10 दिन चलेगी।
जिसमें शहबाज खान रावण की भूमिका में नजर आएंगे तो वहीं हर साल की तरह इस साल भी भगवान श्री राम के अभिनय में बॉलीवुड के स्टार राहुल भूचर नजर आएंगे।

और पढ़े  मथुरा हिंसा- फरसे वाले बाबा के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, DM ने की बड़ी घोषणा, ट्रक चालक की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रामलला के दर्शन-पूजन किये, बोले- रामनवमी पर अयोध्या आना मेरा सौभाग्य

    Spread the love

    Spread the love  वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रामनवमी के अवसर पर अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके…


    Spread the love

    LPG- रोजी-रोटी कमाने आए थे,खाने पर ही आ गया संकट, UP-बिहार-बंगाल के प्रवासी बोले- आ अब लौट चलें

    Spread the love

    Spread the loveघर से हजारों किलोमीटर दूर प्रवासी रोजी-रोटी की जुगाड़ में निकले थे। अब एलपीजी किल्लत से उनके खाने पर ही संकट छा गया। इससे प्रवासी मजदूर अब बोल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *