अयोध्या में सोमवार से शुरू हो रही फिल्मी सितारों की रामलीला का फाइनल रिहर्सल हुआ संपन्न ।

अयोध्या में सोमवार से शुरू हो रही फिल्मी सितारों की रामलीला का फाइनल रिहर्सल रविवार को संपन्न हुआ। इस दौरान फिल्मी सितारों की रामलीला में विभिन्न किरदारों में नजर आने वाले बॉलीवुड के अभिनेत्री और अभिनेता अयोध्या धाम के लक्ष्मण किला के पास मैदान में मौजूद थे।<strong>अयोध्या में सोमवार से शुरू हो रही फिल्मी सितारों की रामलीला का फाइनल रिहर्सल हुआ संपन्न ।</strong> पत्रकारों से बात करते हुए रामलीला के डायरेक्टर सुभाष मलिक ने बताया कि 2 साल कोरोना काल के बाद ये पहला मौका होगा जब दर्शक फिल्मी सितारों की रामलीला को अपनी निगाहों से देखेंगे। महाभारत में धृष्ट राज का रोल निभाने वाले अभिनेता गिरजा शंकर इस बार अयोध्या की रामलीला में राजा दशरथ की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि महाभारत में धृष्टराज की भूमिका में अभिनय करना एक अलग बात थी लेकिन अयोध्या की रामलीला में भगवान श्री राम के पिता राजा दशरथ की भूमिका निभाना बड़ी चुनौतीपूर्ण रही है। दोनों ही किरदारों में जमीन आसमान का फर्क देखने को मिला है। जबकि माता सीता के रोल में नजर आने वाली फिल्म अभिनेत्री दीक्षा रैना का कहना है कि माता सीता का जो रोल उन्हें मिला है वह एक चैलेंज भरा रहा। माता सीता के रूप में अभिनय करना चुनौतीपूर्ण है। सिटी बुलेटिन के संवाददाता नौशाद आलम से बात करते हुए माता सीता के अभिनय में नजर आने वाली बॉलीवुड की नायिका दीक्षा रैना ने कहा कि सीता हरण के बाद जब अशोक वाटिका में माता सीता अपने पति श्री राजाराम की याद में विलाप करती थी ये क्षण उनके जीवन का बहुत ही भावपूर्ण अभिनय का क्षण है। कुल मिलाकर अयोध्या धाम में लक्ष्मण किला के पास स्थित मैदान में शुरू होने वाली फिल्मी सितारों की रामलीला के रिहल्सल का आज अंतिम दिन रहा, जिसे फाइनल टच डायरेक्टर सुभाष मलिक ने दिया। बताते चलें कि अयोध्या में आयोजित होने वाली फिल्मी सितारों की रामलीला पूरे 10 दिन चलेगी।
जिसमें शहबाज खान रावण की भूमिका में नजर आएंगे तो वहीं हर साल की तरह इस साल भी भगवान श्री राम के अभिनय में बॉलीवुड के स्टार राहुल भूचर नजर आएंगे।

और पढ़े  अयोध्या- समाजवादी व्यापार सभा का 26 सितंबर को PDA व्यापारी सम्मेलन आयोजित होगा
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…