FIFA विश्व कप- अर्जेंटीना ने फ्रांस को फाइनल में 4-2 से हराया, मेसी का सपना हुआ पूरा।

Spread the love

अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने रविवार को विश्व कप जीतने की अपनी जीवन भर की महत्वाकांक्षा को साकार करने के बावजूद अपने श के लिए खेलना जारी रखने का संकल्प लिया है। एएफपी समाचार एजेंसी के हवाले ये खबर सामने आई है। मेसी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रविवार को अर्जेंटीना ने हाई वोल्टेज फाइनल मुकाबले में फ्रांस को 4-2 से हराया।
फाइनल से पहले बताया जा रहा था कि 35 साल के मैसी अपना 172वां और आखिरी विश्व कप मैच खेलेंगे। मैसी ने भी कहा था कि 2022 विश्व कप फाइनल उनका आखिरी मैच होगा। उन्होंने कहा था, मैं बहुत खुशी महसूस कर रहा हूं कि मैंने यह हासिल किया है और विश्व कप का अपना सफर फाइनल खेल कर समाप्त करूंगा।

कतर में विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। वह 36 साल बाद विश्व कप जीतने में सफल रहा है। उसने 1978 और 1986 के बाद अब तीसरी बार खिताब को अपने नाम कर लिया है। निर्धारित 90 मिनट तक मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहने के बाद एक्स्ट्रा टाइम में मैच पहुंच गया। लियोनल मेसी ने एक गोल कर अर्जेंटीना को 3-2 से आगे कर दिया, लेकिन किलियन एम्बाप्पे ने हैट्रिक लगाकर मैच को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने मैच को अपने नाम कर लिया। कतर का लुसैल स्टेडियम रविवार (18 दिसंबर) को फुटबॉल के एक एतिहासिल मैच का गवाह बना। पेनल्टी शूटआउट तक चले मैच में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराकर विश्व कप अपने नाम कर लिया। दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में एक लियोनल मेसी और युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे ने अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन किया। मेसी ने दो, तो एम्बाप्पे ने तीन गोल दागे।


Spread the love
  • Related Posts

    हार्दिक पांड्या के खिलाफ FIR दर्ज, जीत के जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveभारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान…


    Spread the love

    टी20 विश्व कप 2026- इतने सालों में 150 प्रतिशत बढ़ी विश्वकप की इनामी राशि, विजेता टीम को मिले इतने रुपये

    Spread the love

    Spread the love  टी20 विश्व कप 2026 का संस्करण समाप्त हो गया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। भारतीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *