डॉक्टर की गैर मौजूदगी में चल रहे पांच अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, सेक्टर 37 में होता था भ्रूण लिंग परीक्षण

जिले में मानकों को नजरअंदाज कर चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई की गई है। गुप्त सूचना और औचक निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चार संदिग्ध अल्ट्रासाउंड सेंटर और एक निजी सेंटर की अल्ट्रासाउंड मशीन को सील किया है।

डिप्टी सीएमओ डॉ. चंदन सोनी ने बताया कि अक्तूबर में सेक्टर 37 स्थित भारत स्कैनिंग सेंटर पर भ्रूण लिंग परीक्षण की गुप्त सूचना मिली थी। विभाग की टीम के निरीक्षण के बाद सेंटर को सील किया। एफआईआर भी हुई। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर अन्य सेंटरों की जांच जारी रही।

पिछले एक महीने में पांच ऐसे सेंटर मिले जहां पर मानकों का उल्लंघन हो रहा था। डॉक्टर की गैरमौजूदगी में अल्ट्रासाउंड सेंटर खुले थे। जरूरी दस्तावेज और सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे। प्रसव पूर्ण प्रसव निदान लिंग चयन प्रतिरोध अधिनियम 1994 के तहत कार्रवाई की गई है।

इन पर हुई कार्रवाई
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि छिजारसी स्थित लाइफ केयर अल्ट्रासाउंड सेंटर और हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर, बिसरख स्थित नवजीवन डायग्नोस्टिक सेंटर, कासना स्थित हर्ष अल्ट्रासाउंड सेंटर और दनकौर का कृष्णा हॉस्पिटल की जांच की गई। चार सेंटर सील किए गए। कृष्णा हॉस्पिटल की अल्ट्रासाउंड मशीन सील की गई। दस्तावेज सही मिलने पर हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर व बिसरख स्थित नवजीवन डायग्नोस्टिक सेंटर खुल गया।

मिलती है प्रोत्साहन राशि : डॉ. चंदन सोनी ने बताया कि भ्रूण लिंग परीक्षण की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाती है। मामला सही पाया जाने पर पर 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसमें 60 हजार रुपये मुखबिर को मिलते हैं जो सूचना देता है।

और पढ़े  दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास, पुलिस-थाना-पंचायत के बाद भी न मानी
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…