बेटी की डोली की जगह उठी पिता की अर्थी, पेड़ पर फंदा लगाकर दे दी जान, पत्नी ने बताई पति की मजबूरी

यूपी के महोबा स्थित थाना श्रीनगर के ज्योरइया गांव में बेटी शादी के 11 दिन पहले पिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से घर में चल रहीं शादी की तैयारियां थम गईं। किसान बेटी की शादी के लिए रुपयों की व्यवस्था न होने और आर्थिक संकट होने से परेशान था। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

 

24 फरवरी को आनी थी बरात
ज्योरइया गांव निवासी कृष्णपाल सिंह (45) मजदूरी के साथ पिता की पांच एकड़ भूमि में खेती-किसानी करता था। उसने अपनी बड़ी बेटी तनीसा राजे की शादी तय कर दी थी। 24 फरवरी को गांव बरात आना थी। शादी को लेकर रिश्तेदारी में कार्ड भी बांटे जा चुके थे। परिजन व रिश्तेदार शादी की तैयारियों में जुटे थे।

पेड़ पर लगाया फंदा
गुरुवार की रात कृष्णपाल सिंह घर से खेत निकल गया। वहां उसने खेत में लगे पेड़ से रस्सी का फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घर न लौटने पर देर रात परिजन खेत पहुंचे तो कृष्ण पाल का शव फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी ली।

पत्नी बोली- नहीं हो पा रहा था पैसों का इंतजाम
पत्नी सुनीता राजे ने बताया कि बेटी की शादी के लिए रुपयों की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। इससे पति परेशान रहते थे। इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। घटना से कृष्णपाल की पत्नी, दो बेटियों और दो बेटों नाती राजा व देव राजा का रो-रोकर बुरा हाल है।

और पढ़े  सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

पुलिस का बयान
थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, नायब तहसीलदार विकास गोयल का कहना है कि घटना की जांच के लिए लेखपाल को मौके पर भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…