नाबालिग से हैवानियत: यौन शोषण के आरोप में पिता और प्रेमी गिरफ्तार, गर्भपात की दवा देने से बिगड़ी तबीयत

 

नखल थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक 60 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

वहीं किशोरी के प्रेमी ने भी उसका यौन शोषण किया। पीड़िता के गर्भवती होने और गर्भपात की दवा लेने से तबीयत बिगड़ने पर उसे जब अस्पताल ले जाया गया तब जाकर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पिता और साथ ही यौन शोषण में शामिल उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आठ अक्तूबर को पीड़िता की बहन ने कनखल थाने पहुंचकर सूचना दी कि उसकी नाबालिग बहन को पेट में असहनीय दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया कि वह गर्भवती है और गर्भपात की दवा लेने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी है। डॉक्टरों के सवाल करने पर पीड़िता ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसके पिता ने ही उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है।
 

इस शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कराए और उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया।

थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि पीड़िता के बयानों से एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। पीड़िता ने बताया कि उसके प्रेमी निवासी थाना जसपुर उधमसिंह नगर ने भी उसका यौन शोषण किया है। पुलिस ने तत्काल टीम गठित करते हुए आरोपी पिता के साथ-साथ उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश स्वास्थ्य प्राधिकरण के सर्वर में सेंध की कोशिश, पासवर्ड हैक कर क्रेडेंशियल्स चुराने की साजिश
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…