वीसीके के बाद IUML ने दिया टीवीके को समर्थन,तमिलनाडु में थलापति विजय की सरकार का रास्ता साफ

Spread the love

मिलनाडु में सरकार गठन की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है। वीसीके ने आधिकारिक तौर पर टीवीके प्रमुख विजय को समर्थन देने का एलान कर दिया है। साथ ही आईयूएमएल के दो विधायकों ने भी समर्थन दे दिया है। इसके साथ ही टीवीके राज्य विधानसभा में बहुमत के जादुई आंकड़े 118 के पार पहुंच गई है। वीसीके अध्यक्ष थोल. थिरुमावलवन ने टीवीके की ओर से चुनाव अभियान प्रबंधन संभाल रहे महासचिव आधव अर्जुना को समर्थन पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी तमिलनाडु में टीवीके के नेतृत्व वाली सरकार के गठन का समर्थन करेगी। वीसीके के समर्थन के बाद विजय के नेतृत्व में सरकार गठन का रास्ता आसान हो गया है।

 

एक्टर विजय शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश किया था। हालांकि उनके पास महज 116 विधायकों का ही समर्थन पत्र था। इससे पहले विजय ने 6 और 7 मई को भी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। तब राज्यपाल ने कहा कि 118 विधायकों का समर्थन दिखाए बिना वे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं कर सकते।

कितने दलों ने दलों ने दिया समर्थन?

    • कांग्रेस… सबसे पहले समर्थन देने वाले दलों में से एक। इनके पास 5 विधायक हैं।
    • भाकपा… भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने “स्थिर और लोकतांत्रिक शासन” के लिए अपना समर्थन दिया है। इनके पास 2 विधायक हैं।
    • माकपा… मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी आधिकारिक तौर पर टीवीके को समर्थन पत्र सौंपा है। इनके पास 2 विधायक हैं।
    • वीसीके… थोल. थिरुमावलवन के नेतृत्व वाली इस पार्टी ने आज (9 मई) अपना समर्थन पत्र सौंपकर सस्पेंस खत्म कर दिया। इनके पास 2 विधायक हैं।
  • आईयूएमएल…  इस दल के दो विधायकों ने भी समर्थन दे दिया है। इसके बाद से अब बहुमत की संख्या 121 पहुंच गई है।
और पढ़े  आज दिल्ली समेत देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,पहाड़ों पर रास्ते हुए बंद

क्या है बहुमत का गणित?
234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है, जबकि टीवीके को कुल 108 सीटें मिली थीं।  कांग्रेस के पांच, सीपीआई के दो, सीपीआईएम के दो और वीसीके के दो विधायकों के समर्थन से टीवीके गठबंधन का आंकड़ा 121 तक पहुंच गया है। हालांकि विजय दो सीटों से विधायक हैं, इसीलिए उनकी एक ही सीट मानी जाएगी। यानी प्रभावी आंकड़ा 120 है। इसके साथ ही विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु में नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री ममता की गाड़ी पर पथराव,प्रदर्शनकारियों ने फेंके पत्थर-जूते; पुलिस पर लगाया आरोप

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलीशहर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले को विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप…


    Spread the love

    आज कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियंस से PM मोदी की मुलाकात,शाम 4 बजे होगी खास मुलाकात

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी आज ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों और भारतीय दल के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के…


    Spread the love