Bhopal- सीहोर, रायसेन नर्मदापुरम समेत कई जिलों से आ रहे किसान, बड़ी भीड़ के जुटने का दावा

ध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग की पूरी उपज खरीदने की मांग को लेकर किसानों का हल्ला बोल जारी है। संयुक्त किशान मोर्चा के नेतृत्व में किसान भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थित सावरकर सेतु पर डेरा जमाए हुए हैं। वहीं, आंदोलन के चलते स्कूलों पर असर पड़ा है। रोड ब्लॉक वाले इलाकों में आज छुट्टी कर दी गई है। 

 

बढ़ने लगी किसानों की संख्या

आंदोलन स्थल पर धीरे-धीरे किसानों की संख्या बढ़ने लगी है। दोपहर तक 5000 से ज्यादा किस पहुंचने की संभावना बताई जा रही है। कई किसान नारेबाजी कर रहे हैं। जय किसान, जय जवान के नारे दूर तक सुनाई दे रहे हैं।

 

 

किसान क्रांति पैदल यात्रा: 19 संगठन आज अपनी ताकत दिखाएंगे

किसान क्रांति पैदल यात्रा में ज्यादा से ज्यादा किसानों को बुलाया जा रहा है। किसानों के करीब 19 संगठन आज अपनी ताकत दिखाएंगे।

MP: किसान आज मुख्यमंत्री आवास की ओर करेंगे कूच-जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मप्र के किसान भाइयों, नर्मदापुरम के बरखेड़ा से शुरू हुई किसान क्रांति पैदल यात्रा ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप और 11 मील होते हुए भोपाल पहुंच गई है। पांच हजार से ज्यादा किसान परिवार राजधानी की सड़क पर डटे हैं। किसान लड़ाके आज मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करेंगे।

किसानों की ये हैं पांच मांग
1. मूंग की 100% खरीदी हो
2. MSP की कानूनी गारंटी दें
3. खाद की पर्याप्त उपलब्धता हो
4. अमेरिका से ट्रेड डील रद्द की जाए
5. किसानों को दी मोदी-गारंटी पूरी करें

और पढ़े  सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी शिवांजय राजपूत का हाफ एनकाउंटर, पुलिस को देखते ही बरसाईं थीं गोलियां
  • Related Posts

    इंदौर: राहुल गांधी की सभा की इंट्री के लिए पांच तरफ से गेट, युवक-युवतियों के लिए अलग-अलग ब्लाॅक

    राहुल गांधी की 19 सितंबर को होने वाली सभा के लिए शुक्रवार तक पूरा आयोजन स्थल तैयार हो जाएगा। आयोजन स्थल पर तीन स्टेज बनाए जाएंगे। मुख्य स्टेज बीच में…

    जबलपुर: फायरिंग व मारपीट मामले में जेल में बंद धीरेंद्र शास्त्री के भाई को जमानत, जबलपुर HC का फैसला

    फायरिंग और मारपीट के आरोप में जेल में बंद बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम शास्त्री उर्फ ‘छोटे सरकार’ को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत…