चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप: बीजेपी में शामिल हुए मनीष कश्यप, समर्थकों में खुशी की लहर..

चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप: बीजेपी में शामिल हुए मनीष कश्यप, समर्थकों में खुशी की लहर..

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप आज बीजेपी में शामिल हो गए है। उन्होंने आज दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। मनीष कश्यप ने कहा कि मेरी विचारधारा बीजेपी से मिलती है। इसलिए मैं बीजेपी में शामिल होने जा रहा हूं। मैं बीजेपी में शामिल नहीं होना चाहता था, लेकिन भाजपा नेता मनोज तिवारी ने मेरी मां को फोन कर मुझे बीजेपी में शामिल होने के लिए कहा। मैं अपनी मां की बात नहीं टाल सकता।

समर्थकों द्वारा यह भी कयास लगाया जा रहा है कि वह आने समय में विधान परिषद का चुनाव लड़ेंगे। बताते चले कि लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके यूट्यूबर मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इससे पहले कश्यप बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के साथ वह दिल्ली गए, जहां उन्होंने आज बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने बताया कि बीजेपी के सामने जो भी शर्त रखी गई, वह सारी शर्तें मान ली गईं है। मेरी लड़ाई भाजपा से नहीं थी, क्योंकि मेरी विचारधारा बीजेपी से बखूबी मिलती है।

निर्दलीय चुनाव लड़ने से बढ़ी थी मुश्किलें
पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट पर बीजेपी कोटे से डॉक्टर संजय जयसवाल चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं कांग्रेस कोटे से मदन मोहन तिवारी। इन दोनों में चुनावी घमासान थे। इन दोनों के बीच एक मनीष कश्यप चुनाव मैदान में निर्दलीय से अपने भाग्य को आजमा रहे थे। लोगों के बीच लगातार जनसंपर्क बना रहे थे। जिसके कारण बीजेपी की मुश्किलें बढ़ गई थी।

और पढ़े  राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश क्यों चर्चा में, क्या आरोप, कैसे पद से हटाए जाते हैं हाईकोर्ट के जज?
  • Related Posts

    आज कृष्ण जन्मोत्सव की धूम:- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जानें पूजा मुहूर्त से लेकर लड्डू गोपाल के भोग तक सबकुछ

    4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह त्योहार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाता है।…

    जन्माष्टमी: आज 5 घंटे बंद रहेगा जगन्नाथ मंदिर, क्यों भगवान जगन्नाथ निभाएंगे मां की भूमिका, क्या है परंपरा?

    ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार यानी आज करीब पांच घंटे तक आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहेंगे। मंदिर प्रशासन के अनुसार,…