लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण आज- 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू,प्रधानमंत्री मोदी ने की मतदान करने की अपील

लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण आज- 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू,प्रधानमंत्री मोदी ने की मतदान करने की अपील

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत 19 अप्रैल को हो गई थी। आज इस महोत्सव का दूसरा चरण है। दूसरे चरण में 13 राज्यों के मतदाता 88 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिन 88 सीटों पर इस चरण में मतदान हो रहा है, उनमें आधी से अधिक सीटें यानी 52 भाजपा के पास थीं, वहीं कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं।

13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू
लोकतंत्र के महापर्व के दूसरा चरण के तहत देश की 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है।

प्रधानमंत्री मोदी ने की रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘लोकसभा चुनाव में आज दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। अपने युवा वोटर्स के साथ ही देश की नारीशक्ति से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं। आपका वोट आपकी आवाज है!’

पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में एक मतदान केंद्र के बाहर सुबह 7 बजे से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने के लिए लोग कतार लगाकर खड़े हैं। यहां लोगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राज्य की 42 संसदीय सीटों में से तीन संसदीय सीटों पर आज मतदान है।

और पढ़े  श्रीगंगानगर में नकली घी के कारोबार का भंडाफोड़: 1.23 करोड़ रुपये का 17,868 लीटर घी जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

सुरक्षा के लिए खास उपाय
आयोग ने चुनावों के शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन के लिए कई निर्णायक कदम उठाए हैं। मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित करने के लिए मतदान केंद्रों पर पर्याप्त रूप से केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती के साथ-साथ 50 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी।

251 पर्यवेक्षक मतदान से कुछ दिन पूर्व अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पहुंच चुके हैं। वे अत्यधिक सतर्कता बरतने के लिए आयोग की आंख और कान के रूप में कार्य करते हैं। इसके अलाव कुछ राज्यों में विशेष पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है।

  • Related Posts

    समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य: समुद्री लुटेरों के चंगुल से 20 ईरानियों को बचाया, तेहरान ने कहा- शुक्रिया

    भारतीय नौसेना ने सोमालिया के तट के पास समुद्री लुटेरों के कब्जे में पहुंचे ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ को मुक्त करा लिया है। इस अभियान में जहाज…

    चक्रवात मुरासु: आंध्र के तट से टकराया तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, ट्रेनें और फ्लाइट हुईं रद्द

    गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 3 नवंबर 2026 को तड़के आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। ओंगोल के पास 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई…