आपातकाल के 50 वर्ष: 1975 आपातकाल पर प्रदर्शनी, मुख्यमंत्री रेखा और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया उद्घाटन

Spread the love

 

 

भारत में आपातकाल 25 जून 1975 को लगा था, जिसके 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर बुधवार को भाजपा देशभर में संविधान हत्या दिवस का आयोजन कर रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सेंट्रल पार्क में 1975 आपातकाल पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “25 जून 1975 लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय है। उस दिन को 50 साल बीत चुके हैं जब देश में लोकतंत्र की हत्या की गई थी। मुझे उन लोगों पर गुस्सा आता है और हंसी आती है जो लोकतंत्र की दुहाई देते हैं। आप कैसे भूल सकते हैं कि 25 जून 1975 को लाखों लोकतंत्र सेनानियों को जेल में डाल दिया गया था और बिना किसी गलती के उन्हें सजा दी गई थी, वे 21 महीने तक जेल में रहे। हर नेता को जेल में डाल दिया गया, विपक्ष को खत्म कर दिया गया। हम चाहते हैं कि इस दिन को याद रखा जाए ताकि ऐसा फिर कभी न हो।”

‘कांग्रेस की नीयत आज भी तानाशाही वाली’
आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर भाजपा संविधान हत्या दिवस मना रही है। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कांग्रेस पर तंज कसा है। नड्डा ने कहा कि 25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आंतरिक अशांति का बहाना बनाकर भारत पर आपातकाल थोपा और देश के संविधान की हत्या कर दी थी। 50 वर्ष बाद भी कांग्रेस उसी मानसिकता के साथ चल रही है। उसकी नीयत आज भी तानाशाही वाली है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि देश पर शासन करने का अधिकार केवल एक परिवार को है। कांग्रेस अभी भी नरेंद्र मोदी जैसे साधारण पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाने के विचार को स्वीकार नहीं कर पा रही है।

और पढ़े  पीएम मोदी: आज से चौथी यूके यात्रा पर रवाना होंगे PM मोदी,किंग चार्ल्स और पीएम स्टार्मर से करेंगे मुलाकात

जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्षी पार्टी ने अभी तक आपातकाल के लिए माफी नहीं मांगी है। आपातकाल जून 1975 से मार्च 1977 के बीच का 21 महीने का काल था, जिसके दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया था, प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी थी और नागरिक स्वतंत्रता को निलंबित कर दिया था।


Spread the love
  • Related Posts

    बांग्लादेश विमान हादसे में 32 लोगों की हुई मौत, गुस्साए लोग बोले- मृतकों के परिजनों को मिले मुआवजा

    Spread the love

    Spread the love     बांग्लादेश में हुए विमान हादसे में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में अधिकांशत: बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद…


    Spread the love

    Passport Ranking:- पासपोर्ट रैंकिंग में भारत ने आठ पायदान की लगाई छलांग, 59 देशों में वीजा मुक्त यात्रा संभव

    Spread the love

    Spread the love       भारत ने जनवरी 2025 के बाद से अपनी पासपोर्ट रैंकिंग में बड़ा सुधार दर्ज किया है, और 85वें से 77वें स्थान पर पहुंच गया…


    Spread the love