आपातकाल के 50 वर्ष: 1975 आपातकाल पर प्रदर्शनी, मुख्यमंत्री रेखा और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया उद्घाटन

 

 

भारत में आपातकाल 25 जून 1975 को लगा था, जिसके 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर बुधवार को भाजपा देशभर में संविधान हत्या दिवस का आयोजन कर रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सेंट्रल पार्क में 1975 आपातकाल पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “25 जून 1975 लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय है। उस दिन को 50 साल बीत चुके हैं जब देश में लोकतंत्र की हत्या की गई थी। मुझे उन लोगों पर गुस्सा आता है और हंसी आती है जो लोकतंत्र की दुहाई देते हैं। आप कैसे भूल सकते हैं कि 25 जून 1975 को लाखों लोकतंत्र सेनानियों को जेल में डाल दिया गया था और बिना किसी गलती के उन्हें सजा दी गई थी, वे 21 महीने तक जेल में रहे। हर नेता को जेल में डाल दिया गया, विपक्ष को खत्म कर दिया गया। हम चाहते हैं कि इस दिन को याद रखा जाए ताकि ऐसा फिर कभी न हो।”

‘कांग्रेस की नीयत आज भी तानाशाही वाली’
आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर भाजपा संविधान हत्या दिवस मना रही है। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कांग्रेस पर तंज कसा है। नड्डा ने कहा कि 25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आंतरिक अशांति का बहाना बनाकर भारत पर आपातकाल थोपा और देश के संविधान की हत्या कर दी थी। 50 वर्ष बाद भी कांग्रेस उसी मानसिकता के साथ चल रही है। उसकी नीयत आज भी तानाशाही वाली है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि देश पर शासन करने का अधिकार केवल एक परिवार को है। कांग्रेस अभी भी नरेंद्र मोदी जैसे साधारण पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाने के विचार को स्वीकार नहीं कर पा रही है।

और पढ़े  दिल्ली के आठ सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत: लगेंगे लिफ्ट-एसी और स्मार्ट लैब, किस स्कूल को कितना मिलेगा बजट?

जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्षी पार्टी ने अभी तक आपातकाल के लिए माफी नहीं मांगी है। आपातकाल जून 1975 से मार्च 1977 के बीच का 21 महीने का काल था, जिसके दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया था, प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी थी और नागरिक स्वतंत्रता को निलंबित कर दिया था।

  • Related Posts

    भाई दूज: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी बधाई, बताया भाई-बहन के रिश्ते का महत्व

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों को भाई दूज की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के बीच गहरे रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक है।…

    दिल्ली की आबोहवा ‘बहुत खराब’: जनपथ में सुबह एक्यूआई 451, प्रदूषण तो घटा था लेकिन आज एनसीआर में भी बुरा हाल

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार देखा गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआी) 344 से घटकर 299 पर पहुंच गया। हालांकि, प्रदूषण का स्तर अभी भी ‘बहुत खराब’…