खबर बिहार से- 5 बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत, परिवार में पसरा मातम

खबर बिहार से- 5 बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत, परिवार में पसरा मातम

कैमूर में स्नान करने के क्रम में पांच बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना रामपुर प्रखंड के धवपोखर गांव की है। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव के ही तालाब में पांचो बच्चे स्नान करने गये थे जहां स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने की वजह से पांचों डूबने लगे और एक एक कर के पांचों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाया। डूबने वाले बच्चों में सभी की उम्र करीब 7 साल से 12 साल बताई जा रही है।

और पढ़े  UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…