हल्द्वानी-काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग खुलने के बाद भी बना हुआ है हर कदम पर खतरा।

Spread the love

हल्द्वानी-काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग खुलने के बाद भी बना हुआ है हर कदम पर खतरा।

काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग भले ही खुल गया हो मगर इस मार्ग पर चलना काफी खतरनाक साबित हो रहा है। लोक निर्माण विभाग ने जो कच्ची सड़क तैयार की है उस पर चढ़ाई पर वाहन रपटकर पीछे की ओर आ रहे हैं। खतरा इतना कि जरा सी चूक होने पर वाहन खाई में समा सकता है। इस मार्ग पर भू-धंसाव भी शुरू हो गया है। पहाड़ी से भी रुक-रुककर मलबा गिर रहा है।120 गांवों की 50,000 की आबादी की लाइफ लाइन कहा जाने वाला काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग भूस्खलन प्रभावित स्थल पर खतरों से भरा है। मार्ग पर धंसाव वाली जगह पर बीते दिनों एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया था। दोपहिया वाहनों के लिए चढ़ाई पार करना मुश्किल हो रहा है। शनिवार को भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। प्रभावित स्थल पर बाइक पर सवार दो लोग चढ़ाई पार करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान चढ़ाई पर बाइक बंद हो गई और सड़क पर करीब 20 फीट तक नीचे की ओर रपटती गई। किसी तरह बाइक सवार ने वाहन को गिरने से रोका।
स्कूटी सवार दो लोगों ने भी किसी तरह स्कूटी आगे निकाली। चौपहिया वाहनों को भी उबड़-खाबड़ चढ़ाई में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है और उनके पीछे रपटने का खतरा बना हुआ है।


Spread the love
और पढ़े  सऊदी अरब में आज चांद दिखा तो देश में जुमे को मनाई जाएगी ईद, उलमा की अपील-सड़कों पर न पढ़ें नमाज
  • Related Posts

    राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- 10वीं कक्षा के नतीजे जारी, 94.23 % रहा परिणाम,10वीं का रिजल्ट 94.23 प्रतिशत,यहां करें चेक

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे…


    Spread the love

    आज विश्व टीबी दिवस 2026- क्यों मनाया जाता है विश्व टीबी दिवस? जानें इस साल की थीम

    Spread the love

    Spread the loveहर साल 24 मार्च को विश्वभर में टीबी दिवस मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक स्तर पर तपेदिक यानी टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाने, इसके खतरों के बारे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *