देहरादून- स्कूलों में 7 अप्रैल को मनाया जाएगा प्रवेश उत्सव, छात्र-छात्राओं का अभिभावकों संग होगा स्वागत

 

 

प्रदेश के हर सरकारी और अशासकीय स्कूल में सात अप्रैल को प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का अभिभावकों के साथ स्कूल में स्वागत होगा और प्रवेश से वंचित रह गए बच्चों का नामांकन करवाया जाएगा। शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हर ब्लॉक में प्रभारी नामित किए गए हैं।

शिक्षा महानिदेशक ने तीनों निदेशकों और सभी सीईओ को जारी निर्देश में कहा, सभी विद्यालयों में छात्र, अभिभावक, शिक्षक सम्मेलन आयोजित किए जाएं। तीन साल की आयु पूरी कर चुके बच्चों का बालवाटिका एक में प्रवेश के लिए खुद आमंत्रण पत्र तैयार कर निकट के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर उनका प्रवेश सुनिश्चित किया जाए।

 

अच्छा परीक्षा परिणाम देने वाले कक्षाध्यापक, विषयाध्यापक व कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, खेल एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाए। छात्र-छात्राओं की ओर से पिछले साल तैयार प्रतिभा दिवस एवं विशिष्ट शैक्षिक सामग्री की प्रदर्शनी आयोजित की जाए। सभी सीईओ प्रवेश उत्सव के लिए प्रभारी मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायक को आमंत्रित करें।

 

देहरादून में इन ब्लॉकों का इन्हें बनाया प्रभारी
डोईवाला ब्लॉक का डीईओ देहरादून प्रेमलाल भारती और धनवीर सिंह, रायपुर का हेमलता गौड़, विकासनगर का विनिता कठैत, सहसपुर का कुंदन सिंह, कालसी का एससीईआरटी निदेशक बंदना गर्ब्याल व भुवनेश्वर प्रसाद जदली, चकराता का बुशरा को प्रभारी बनाया गया है। वहीं रुड़की ब्लॉक का माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल प्रसाद सती व बीईओ आकांक्षा राठौर, बहादराबाद का उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा मंजु भारती, खानपुर का अमृता जायसवाल, भगवानपुर का अभिषेक शुक्ला, नारसन का अमित कुमार चंद, लक्सर का विनोद कुमार को प्रभारी बनाया गया है।

और पढ़े  नैनीताल: भवाली से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, 1 की मौत, चार घायल

ऊधमसिंह नगर में बने प्रभारी
सितारगंज ब्लॉक में प्रद्युम्न रावत, काशीपुर में अवनीश उनियाल, गदरपुर में भुवनेश्वर प्रसाद पंत, बाजपुर में शैलेंद्र चौहान, जसपुर में राकेश गैरोला, खटीमा में भानु प्रताप को प्रभारी बनाया गया है।

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…