शर्मसार हुई ममता : सौतेली मां ने डेढ़ साल के बच्चे को हाईवे पर गाड़ी के आगे फेंक,बच्चे की जोरदार टक्कर से मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सौतेली मां ने डेढ़ साल के बच्चे को नेशनल हाईवे पर गाड़ी के आगे फेंक दिया। जिससे बच्चे का सिर सड़क पर लगा और गाड़ी से टकराने के कारण बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। महिला को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार शामली के लिलौन खेड़ी की रहने वाली सीता शुक्रवार सुबह घर से झगड़ा करने के बाद डेढ़ साल के बच्चे व पांच साल की बेटी को ट्रेन में लेकर बागपत आ गई। वह काफी देर तक राष्ट्र वंदना चौक से बड़ौत की तरफ नेशनल हाईवे पर घूमती रही।

इसके बाद महिला ने डेढ़ साल के बच्चे को बेरहमी से सड़क पर पटक दिया। तभी सामने से ईको कार भी आ गई। बच्चे का सिर सड़क से टकरा गया और गाड़ी से बच्चे को जोरदार टक्कर लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

इसकी सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस उस बच्चे को लेकर सीएचसी में पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि वह दोनों बच्चों की सौतेली मां है। पुलिस ने उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दी है।

और पढ़े  पति ने सुहागरात पर रख दी ऐसी शर्त, अवसाद में पहुंची दुल्हन, ऐसी बात सुनकर किसी को भी आ जाएगी घिन
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…