एलन मस्क दे रहे हैं 2.18 करोड़ के पैकेज वाली नौकरी…आना चाहिए ये काम

Spread the love

 

दुनिया के सबरे रइस बिजनेसमैन एलन मस्क ने अपनी एआई कंपनी xAI में नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। इस नौकरी के लिए कितनी सैलरी मिल रही है, यह सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। कंपनी एक छोटी लेकिन बेहद प्रभावशाली टीम तैयार कर रही है और इसमें शामिल होने वाले लोगों को वह रुतबा और पैसा मिलेगा जिसकी लोग केवल कल्पना करते हैं। आखिर क्या है यह जॉब और क्यों मस्क इसके लिए इतने पैसे देने को तैयार हैं, आइए जानते हैं।

किसे ढूंढ रहे हैं एलन मस्क?
एलन मस्क की कंपनी xAI इस समय अपनी एलीट टीम का विस्तार कर रही है और इसके लिए उन्हें ‘टैलेंट इंजीनियर’ की तलाश है। यह पद किसी साधारण भर्ती करने वाले या एचआर प्रोफेशनल के लिए नहीं है। मस्क को ऐसे इंजीनियर्स की जरूरत है जो सिर्फ कोडिंग तक सीमित न रहें, बल्कि कोडिंग के पीछे के विचार और गहराई को भी समझ सकें। इस रोल के लिए वही व्यक्ति फिट बैठ सकता है जो तकनीकी रूप से इतना सक्षम हो कि वह दुनिया के बेहतरीन एआई एक्सपर्ट्स के आइडिया, स्किल्स और उनकी सोच को बारीकी से परख सके। कंपनी का लक्ष्य अपने एआई ऑपरेशन्स को बहुत बड़े स्तर पर ले जाना है, जिसके लिए उसे सबसे बेहतरीन  की जरूरत है।

 

सैलरी और सुविधाओं का अंबार
इस जॉब की खास बात यह है कि चुने गए टैलेंट इंजीनियर्स सीधे एलन मस्क को रिपोर्ट करेंगे। इसका मतलब है कि इस रोल में काम करने वाले लोग कंपनी के सबसे अहम फैसलों और AI से जुड़ी रणनीतियों का सीधा हिस्सा होंगे। टेक इंडस्ट्री में यह मौका बहुत कम लोगों को मिलता है। xAI ने इस पद के लिए सालाना $120,000 से $240,000 तक की सैलरी तय की है। भारतीय रुपये में यह रकम करीब ₹1 करोड़ से ₹2.18 करोड़ के बीच बैठती है। यह नौकरी अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के पालो ऑल्टो में होगी। सैलरी के अलावा कंपनी इक्विटी, हेल्थ इंश्योरेंस और रिटायरमेंट प्लान जैसे अतिरिक्त फायदे भी दे रही है।

क्यों खास है यह जिम्मेदारी?
इस नौकरी की सबसे बड़ी खासियत इसकी रिपोर्टिंग स्ट्रक्चर में छिपी है। चुने गए टैलेंट इंजीनियर्स को किसी मध्यम स्तर के मैनेजर के बजाय सीधे एलन मस्क को रिपोर्ट करना होगा। इसका मतलब है कि मस्क खुद इस टीम की प्रगति पर नजर रखेंगे। यह भूमिका उन लोगों के लिए है जो टेक्नोलॉजी और टैलेंट को जोड़ने वाली बड़ी तस्वीर देख सकते हैं। करोड़ों की सैलरी और सीधे मस्क के साथ काम करने का अवसर इस जॉब को उन एलीट इंजीनियर्स के लिए एक सपना सच होने जैसा बनाता है जो भविष्य की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को विकसित होते हुए देखना और उसका हिस्सा बनना चाहते हैं।

और पढ़े  शहजाद जयहिंद ने BJP से दिया इस्तीफाकहा—‘कुछ लोगों’ ने फैसले के लिए मजबूर किया

Spread the love
  • Related Posts

    अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, बेटी बाल-बाल बची, हमलावर फरार

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के टेनेसी में एक गुजराती मूल के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब जैक्सन शहर की एक शराब की दुकान…


    Spread the love

    चाकू से फाड़ा पति का पेट, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भरी, पहली बार देखी इतनी वीभत्स क्रूरता

    Spread the love

    Spread the loveजैसे मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने पति की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में पैक कर दिए थे, कुछ वैसी ही रोंगटे…


    Spread the love