इलेक्ट्रॉनिक सामान:- टीवी-फ्रिज और स्मार्टफोन हो सकते हैं सस्ते,चीनी निर्माताओं ने भारतीय कंपनियों को दिया 5% डिस्काउंट

Spread the love

 

टीवी, फ्रिज व स्मार्टफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान आने वाले दिनों में सस्ते हो सकते हैं। हालांकि, यह कंपनियों के फैसले पर निर्भर है। दरअसल, टैरिफ के कारण अमेरिका और चीन के बढ़ते व्यापार युद्ध के बीच इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जे बनाने वाले कई चीनी विनिर्माता भारतीय कंपनियों को 5 फीसदी तक छूट ऑफर कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इस छूट के चलते भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता मांग को बढ़ाने के लिए ग्राहकों को कुछ लाभ देने पर विचार कर सकते हैं। इससे टीवी, फ्रिज, स्मार्टफोन जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक्स सामान सस्ते हो सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि व्यापार युद्ध से अमेरिका में चीन से आने वाला सामान महंगा हो जाएगा। इससे मांग में भारी गिरावट आने की आशंका है। मांग बढ़ाने के लिए चीनी निर्माता भारतीय कंपनियों को छूट दे रहे हैं।

भारत चीन से सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आयात करता है। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टेलीविजन और इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जे शामिल हैं। भारत ने 2022 में 30.63 अरब डॉलर का इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आयात किया था। चीन पर अमेरिका की ओर से 125 फीसदी टैरिफ लगाने का मतलब है कि वहां बना100 डॉलर का सामान अब अमेरिका में जाकर 225 डॉलर का हो जाएगा। अमेरिका में चीन के उत्पादों के महंगे होने से उसकी बिक्री कम हो जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  नागौर में बस और मिनी ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 28 यात्री घायल, ट्रक चालक वाहन में फंसा
  • Related Posts

    ट्रंप बोले- अगर मैं दखल न देता तो जा सकती थी पाकिस्तानी PM की जान

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी संसद में संबोधन देते हुए भारत और पाकिस्तान संघर्ष पर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि अगर उन्होंने…


    Spread the love

    हिसार के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पर GST व इनकम टैक्स टीम की रेड, मंत्री अनिल विज कर चुके हैं दौरा

    Spread the love

    Spread the loveसेक्टर-14 में स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार सुबह करीब 6 बजे इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी शुरू की। सूत्रों के अनुसार, यह रेड इनकम टैक्स…


    Spread the love