सजाने के आइडियाज- अपने घर को कम पैसों में ऐसे सजाएं,अंदर से महंगी हवेली सा दिखेगा आपके घर का नजारा

Spread the love

 

क्सर हम में से अधिकतर लोगों को लगता है कि घर सजाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन यह सच नहीं है। आप अपनी रचनात्मकता और कुछ बेहतरीन आइडियाज के साथ कम बजट में भी घर को सजाकर रिच और एलिगेंट लुक दे सकती हैं। इसके लिए आपको महंगी चीजें खरीदने की जरूरत नहीं है, बस अपनाने होंगे कुछ आसान तरीके।

बैठक में ताजे फूल

बैठक को आकर्षक बनाने और घर आए मेहमानों पर अच्छा प्रभाव छोड़ने के लिए बैठक की दीवारों को हल्के रंग से पेंट करवाएं। आप एंटीक चीजों को री-डिजाइन करके भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बैठक में हमेशा ताजे फूल रखें। इंटीरियर्स में मेटल, गोल्ड या सिल्वर कलर का टच दें। लाइटिंग भी महत्वपूर्ण है, इसलिए सॉफ्ट और एलिगेंट लाइट्स का चयन करें, जिससे रूम का लुक रिच लगे।

 

फर्नीचर पर कवर

आप सस्ते फर्नीचर को भी महंगा दिखा सकती हैं। इसके लिए पहले फर्नीचर को अच्छी तरह पेंट या रिफिनिश कराएं। इसके साथ ही खूबसूरत कवर का इस्तेमाल करें, जो फर्नीचर को क्लासी लुक दे। अच्छे पैटर्न वाले कुशन, वॉल डेकोर और सेंट्रल फोकल पॉइंट जैसे आकर्षक लैंप या सजावटी आइटम्स भी फर्नीचर को महंगा और स्टाइलिश बनाते हैं।

लंबे खूबसूरत परदे

परदे घर को आकर्षक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आप इनका इस्तेमाल घर को रिच लुक देने में भी कर सकती हैं। इसके लिए आप डार्क और रिच कलर, जैसे गहरा नीला, ग्रे या मस्टर्ड रंगों के परदे खरीदें। इस समय लंबे और फर्श तक पहुंचने वाले परदे ट्रेंड में हैं। वहीं सजावटी टैसल्स, कढ़ाई या गहने जैसी डिटेल्स भी परदों को एक प्रीमियम फील देती हैं।

और पढ़े  त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने पुलिस मुख्यालय में आत्महत्या की, UP के बागपत के रहने वाले थे

 

बेडरूम में डेकोर आइटम

सोने के कमरे का आरामदायक होने के साथ ही खूबसूरत होना भी बेहद जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले आप दीवारों को गहरे रंगों, जैसे कि गहरे नीले, काले या गोल्डन टोन से पेंट कराएं। इसके बाद खूबसूरत बेडशीट्स और तकियों का चयन करें। साथ ही शानदार लाइटिंग, जैसे कि क्रिस्टल लैंप, वॉल डेकोर जैसे आर्टवर्क, मिरर और आकर्षक कार्पेट की सहायता से बेडरूम को सजाएं, ताकि वह रिच लुक दे सके।

किचन में हल्के रंग

किचन घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। छोटे किचन के लिए हमेशा हल्के रंग चुनें। अगर डार्क कलर इस्तेमाल करना चाहती हों तो दो कंट्रास्ट कलर की कैबिनेट्स बनवाएं। कंट्रास्ट के लिए दो से ज्यादा रंग न चुनें, क्योंकि ज्यादा रंगों से किचन छोटा दिखता है। अगर किचन एल शेप में है तो कॉर्नर यूनिट बनवाएं, जिससे स्पेस का सही ढंग से इस्तेमाल हो।

बाथरूम में वॉलपेपर

बाथरूम को रिच लुक देने के लिए आप वॉल पर ग्लॉसी पेंट या स्टाइलिश वॉलपेपर लगवा सकती हैं। साथ ही बाथरूम में शानदार लाइटिंग करवाएं, जैसे कि वॉश बेसिन के ऊपर या मिरर के आस-पास। यह बाथरूम को एलिगेंट बनाएगा। आप बाथरूम में नल और शावर को साफ रखें और चाहें तो प्लांट्स भी रख दें।


Spread the love
  • Related Posts

    सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें,सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें, विधानसभा में मौन, PM-अमित शाह ने CM से ली जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveसिक्किम के नामची जिले के समरदुंग (झोलुंगे) में स्थित एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए राहत और बचाव…


    Spread the love

    West Asia- जंग के बीच ईरान के मंत्री PAK पहुंचे; अमेरिका ने लगातार 10वें दिन बम बरसाए

    Spread the love

    Spread the loveजंग के बीच पाकिस्तान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने पाकिस्तान के रावलपिंडी में  पाकिस्तानी समकक्ष मोहसिन नकवी से मुलाकात की। पीटीआई…


    Spread the love