Election: शुरू हुई जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान की प्रक्रिया, आज शाम को ही होगी मतगणना

Spread the love

 

जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। आज शाम को ही मतगणना भी होगी।  प्रदेश की 12 जिला पंचायतों को बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और 89 ब्लॉक को ब्लॉक प्रमुख मिल जाएंगे। इनमें से छह जिलों में जिपं अध्यक्ष का चुनाव होना है। एक में हाईकोर्ट की रोक के चलते घोषित नहीं होगा। बाकी पांच में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

चमोली में सबसे पहले देवर खडोरा वार्ड से जिला पंचायत सदस्य जय प्रकाश सिंह पंवार और कोठा वार्ड गैरसैण के सदस्य सुरेश कुमार अपना वोट डालने पहुंचे। राज्य निर्वाचन आयोग ने आज बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मतदान तीन बजे तक होगा। मतदान एकल संक्रमणीय प्रणाली के तहत होगा, जिसमें सभी प्रत्याशियों के लिए प्राथमिकता पर वोट किया जाता है। शीर्ष प्राथमिकता वाले प्रत्याशी को विजेता घोषित किया जाएगा।

टिहरी में इशिता सजवाण, ऊधमसिंह नगर में अजय मौर्य, चंपावत में आनंद सिंह अधिकारी, पिथौरागढ़ में जितेंद्र प्रसाद और उत्तरकाशी में रमेश चौहान के सामने कोई प्रत्याशी न होने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। हालांकि ऊधमसिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष का नतीजा हाईकोर्ट की रोक के चलते घोषित नहीं होगा। बचे हुए छह जिलों देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर आज मतदान जारी है। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी। आज ही नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।

और पढ़े  देहरादून एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर दून से गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love