भारत निर्वाचन आयोग: चुनाव के बाद खर्च का नहीं दिया हिसाब, आयोग ने आजाद समाज पार्टी सहित 127 दलों को जारी किया नोटिस

 

 

यूपी में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद चुनाव में खर्च का ब्योरा न देने के कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने आजाद समाज पार्टी सहित प्रदेश के 127 राजनीतिक दलों को नोटिस जारी किया है।

जारी की गई नोटिस में कहा गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के प्रावधानों के अंतर्गत प्रदेश के 127 राजनीतिक दलों ने 2021-22, 2022-23 और 2023-24 का वार्षिक ब्योरा पेश नहीं किया है। वहीं, इन दलों ने 2019 के बाद लोकसभा चुनाव और राज्य विधानसभा चुनाव में प्रतिभाग किया पर अपने खर्च का ब्योरा नहीं दिया। ऐसे में इन दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
बता दें कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत विधानसभा चुनाव के बाद 75 दिनों में और लोकसभा चुनाव के बाद 90 दिनों में अपने खर्च ब्योरा चुनाव आयोग को देना होता है। प्रदेश के 127 दलों ने ब्योरा नहीं दिया तो उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

भारत निर्वाचन आयोग: चुनाव के बाद खर्च का नहीं दिया हिसाब, आयोग ने आजाद समाज पार्टी सहित 127 दलों को जारी किया नोटिस 

और पढ़े  मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…