इंदौर के भागीरथपुरा में डायरिया से बुजुर्ग की मौत, 150 से ज्यादा बीमार,CM ने जारी किए निर्देश

 

इंदौर के भागीरथपुरा बस्ती में बीते पांच दिन से उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर आने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। मंगलवार को भी कुछ लोग अस्पताल पहुंचे। वहीं इलाज के लिए भर्ती एक बुर्जुग व्यक्ति की मौत हो गई। उल्टी और दस्त के कारण उसे कमजोरी आ गई थी। सुबह कुछ मरीजों को परदेशीपुरा के अस्पताल से छुट्टी भी हो गई है। दूषित पेयजल की आशंका के चलते नगर निगम ने टैंकरों से मंगलवार को बस्ती में जलापूर्ति की। अफसरों ने भी बस्ती का दौरा किया है। बस्ती से पानी के जो नमूने लिए हैं, उनकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी।

 

पांच दिन में डेढ़ सौ से ज्यादा लोग बीमार हुए हैं। फिलहाल 15 लोग अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें उल्टी दस्त और कमजोरी की शिकायत है। इस घटना को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी देरी से जागा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए हैं। सोमवार रात मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के दौरे के बाद डाॅक्टर मरीजों की जानकारी जुटाने अस्पताल पहुंचे। इलाज के लिए वर्मा अस्पताल में भर्ती नंदलाल पाल की मौत हुई। उनकी उम्र 80 वर्ष थी। उनकी मौत की पुष्टि क्षेत्रीय पार्षद कमल वाघेला ने भी की है।

 

बस्ती में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात की गई है। जिन लोगों को दस्त और उल्टी की शिकायत हो रही है। उन्हें दवाएं दी जा रही हैं। मंगलवार सुबह मेयर पुष्य मित्र भार्गव, पार्षद कमल वाघेला के साथ बस्ती पहुंचे और जलापूर्ति की स्थिति देखी। नर्मदा विभाग के अफसरों का कहना है कि पानी की जांच की गई है। प्रारंभिक तौर पर पानी दूषित नहीं पाया गया।

और पढ़े  सूडान: बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से अधिक लोगों की मौत-: मानवाधिकार संगठन ने जताई चिंता

 

बस्ती में डायरिया किस वजह से फैला। इसकी जांच के लिए पानी के सैंपल लिए गए हैं। रहवासियों का कहना है कि बस्ती में दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है। नलों में पहले गंदा पानी आता है। फिर कुछ देर के लिए साफ पानी मिलता है। कई बार गंदे पानी की शिकायत अफसरों से की गई, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। मरीजों का इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना है कि पांच दिन से बस्ती के लोग आ रहे हैं। पतले दस्त और उल्टी ज्यादा होने से शरीर में कमजोरी आ गई है। रोज पांच-सात मरीज आ रहे हैं। सभी में डायरिया के लक्षण पाए गए हैं, हालांकि खतरे की बात नहीं है।

  • Related Posts

    आज किसानों के खाते में आएगी सम्मान निधि की किस्त 24वीं किस्त,खुद PM मोदी रिलीज करेंगे 2-2 हजार रुपये

    24वीं किस्त में करोड़ों किसानों को लाभ पीएम किसान योजना की आज 24वीं किस्त होगी, तो करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म हो जाएगा 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि…

    चक्रवात अर्नब: उत्तर भारत में पारा गिरा,चक्रवात अर्नब के असर से घटा तापमान,मौसम विभाग के ताजा अलर्ट..

    बंगाल की खाड़ी से उठे भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब के कमजोर पड़ने और भारी बारिश के कारण बृहस्पतिवार को उत्तर भारत के कई राज्यों में दिन के तापमान में भारी…