बैंक की छुट्टी 2026 जनवरी-:  16 दिन बैंकों की छुट्टी, जानें आपके शहर में कब खुलेंगे बैंक कब रहेंगे बंद

Spread the love

दिसंबर का महीना बीतने को है और नया साल लगन वाला है और महज कुछ दिनों के बाद ही जनवरी का महीना लग जाएगा यानी साल का पहला महीना। नया साल अपने साथ कई नई उम्मीदों को लेकर आता है तो साथ ही लोगों के कई ऐसे काम भी होंगे जिन्हें वे नए साल में पूरा करना चाहेंगे।

जैसे, एक काम है बैंक से जुड़ा जिसे लोग पहले महीने में करना चाहेंगे। दरअसल, बैंकिंग से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन हो चुके हैं। पर कई काम अब भी ऐसे हैं जो ऑफलाइन ही होते हैं। इसलिए अगर आप भी जनवरी महीने में किसी काम से बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि जनवरी में आपके शहर के बैंक कब-कब बंद रहेंगे। तो चलिए जानते हैं जनवरी महीने में होने वाली बैंकों की छुट्टी के बारे में। 

 

आपके शहर में इस-इस दिन बंद रहेंगे बैंक बंद:-

  • 1 जनवरी 2026 – नव वर्ष दिवस/गान-न्गई के कारण आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे
  • 2 जनवरी 2026 – नए साल का जश्न/मन्नम जयंती होने की वजह से आइजोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 3 जनवरी 2026 – हजरत अली का जन्मदिन है जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बैंक बंद रहेंगे
  • 4 जनवरी 2026 – इस दिन रविवार का अवकाश होने के कारण पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 10 जनवरी 2026 – महीना का दूसरा शनिवार होने के कारण देश सभी बैंकों का अवकाश रहेगा
  • 11 जनवरी 2026 – पूरे देश के बैंक रविवार के अवकाश के कारण बंद रहेंगे
  • 12 जनवरी 2026 – स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन होने की वजह से इस दिन कोलकाता में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 14 जनवरी 2026 – मकर संक्रांति/माघ बिहू इस दिन है, इसलिए अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 15 जनवरी 2026 – उत्तरायण पुण्यकाल/पोंगल/माघे संक्रांति/मकर संक्रांति के कारण बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा के बैंक बंद रहेंगे
  • 16 जनवरी 2026 – तिरुवल्लुवर दिवस की वजह से चेन्नई में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 17 जनवरी 2026 – उझावर थिरुनाल के कारण चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे
  • 18 जनवरी 2026 – इस दिन रविवार का अवकाश रहेगा जिसके कारण पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 23 जनवरी 2026 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन/सरस्वती पूजा (श्री पंचमी)/वीर सुरेंद्रसाई जयंती/बसंत पंचमी की वजह से अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 24 जनवरी 2026 – महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 25 जनवरी 2026 – इस दिन रविवार का अवकाश होने की वजह से देश के सारे बैंक बंद रहेंगे
  • 26 जनवरी 2026 – गणतंत्र दिवस की वजह से देश के लगभग सभी शहरों के बैंक बंद रहेंगे
और पढ़े  टेलीेग्राम Ban: टेलीग्राम पर लगा अस्थायी बैन नहीं हटेगा, HC ने कहा- सरकार के पास प्रतिबंध लगाने का अधिकार

Spread the love
  • Related Posts

    कांग्रेस की PM को सलाह: ट्रंप को खुश करना बंद करें, देश हित के खिलाफ व्यापार समझौते पर न करें हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर भारत के दौरे पर आए हैं। इस मौके पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री…


    Spread the love

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, PM-राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, कैसा रहा कार्यकाल?

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन ने मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वह अल्पसंख्यक कार्य, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य…


    Spread the love